Mexica-Sourth Africe मैच से साथ आज से Fifa World Cup 2026 की शुरुआत, पहली बार 48 टीमों का दिखेगा जलवा, यहां देखें मैच

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक Fifa World Cup  की आज से शुरुआत हो रही है तीन देशों- अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में Fifa World Cup 2026 का आयोजन हो रहा है. Fifa World Cup का उद्घाटन मैच मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 12.30 (12 जून) को खेला जाएगा.

बदल गया है Fifa World Cup का स्वरूप

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेल का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया. क्योंकि इस बार 48 देश टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं. पिछले टूर्नामेंट से अलग इस बार चार-चार टीमों को 12 ग्रुपों में बांटा गया है. लीग चरण की समाप्ति के बाद सभी ग्रुपों से टॉप-2 टीमें अगले राउंड में तो पहुंचेंगी ही, इनके अलावा, तीसरे स्थान पर रहने 12 टीमों में से वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमों को भी अगले राउंड में पहुंचने का मौका मिलेगा. पहले जहां, नॉकआउट चरण में 16 टीमें पहुंचती थीं, इस बार 32 टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी. यानी इस बार 'राउंड ऑफ 16', की जगह राउंड ऑफ 32 होगा. उसके बाद 16 टीमें प्री क्वार्टर फाइनल, में फिर 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में, फिर 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. उसके बाद श्रेष्ठ दो टीमों के बीच अमेरिका के न्यूजर्सी में 19 जुलाई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस तरह से फीफा वर्ल्ड कप तक के कुल 64 मुकाबलों की जगह 104 मुकाबले देखने को मिलेगा. 

ग्रुप का बंटवारा इस प्रकार

तीन देशों की संयुक्त मेजबानी

विश्व कप फुटबॉल 2026 तीन देशों की संयुक्त मेजबानी में कुल 16 स्टेडियमों में खेला जाएगा. जिनमें से 11 अमेरिका में, 3 मैक्सिको में और 2 कनाडा में स्थित हैं. यानी फाइनल समेत सबसे ज्यादा मुकाबले संयुक्त राज्य अमेरिका में खेले जाएंगे. इस विश्व कप की मेजबानी के साथ मेक्सिको तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला पहला देश बन जाएगा. मेक्सिको साल 1970 और 1986 में फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है.

यहां ले पाएंगे फीफा विश्व कप फुटबॉल का मजा

फुटबॉल प्रेमियों के मन में अब यह जिज्ञासा है कि इस बार वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का आनन्द किस चैनल पर ले पाएं. तो आपको बता दें कि इस बार फीफा वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार ZEE ग्रुप को मिला है. 'यूनाइट8 स्पोर्ट्स' चैनल्स और 'जी5' पर फीफा वर्ल्ड कप के मैचों का आनन्द फैंस ले पाएंगे. इतना ही नहीं फुटबॉल का मजा दोगुना करने के लिए जी ने चार नये चैनल्स भी ला रहा है. इन चैनल्स के जरिए खेल प्रेमियों के मैच देखने का रोमांच और बढ़ जाएगा. 'जी' 4 स्पोर्ट्स चैनल (यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी) लॉन्च कर रहा है, इसकी घोषणा भी इसने कर दी है.

सिर्फ फीफा वर्ल्ड कप 2026 की नहीं, 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' फीफा वर्ल्ड कप 2030 के एडिशन, फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 और 2034 के अन्य अहम फीफा इवेंट्स भी खेल प्रेमियों के लिए ला रहा है. क्योंकि इनके प्रसारण का अधिकार इसने हासिल कर लिए हैं. आने वाले वर्षों में जी के चैनल्स पर खेल प्रेमी ये इवेंट्स देख सकते हैं-

यह भी पढ़ें: राजनीति में एक नया मोड़! TMC का होगा कांग्रेस में विलय! ममता बनर्जी तैयार... राज्यसभा भेजे जाने के साथ बड़ी शर्त भी रखी!