Case against Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या पर लगा तिरंगे को अपमान करने का आरोप!
Case against Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांट्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान करने को लेकर केस दर्ज किया गया है।
हालहि में T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था, जिसके बाद अहमदाबाद स्टेडियम में चारों तरफ जश्न का माहौल था। वहां सभी प्लेयर्स को तिरंगा दिया गया था। पांड्या पर तिरंगे का अपमान करे का आरोप लगाया गया है।
पांड्या का वीडियो हुआ था वायरल
जीत के बाद हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रैंड ग्राउंड पर आईं। उस दौरान पांड्या कंधे पर तिरंगा ओढ़कर गर्लफ्रैंड के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे थे। वहां वो माहिका के साथ नाचते गाते दिखाई दिए और फिर गर्लफ्रैंड पर भी प्यार लुटा रहे थे, इस दौरान वो गर्लफ्रैंड के साथ मंच पर लेट गए। तब उनके कंधे पर तिरंगा था, इस वजह से उन पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है।
शिकायतकर्ता ने बताया कानून
वकील वाजिद खान ने शिकायत करते हुए कहा कि- 'द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टु नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 के अनुसार तिरंगे की गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है। यह कानून राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को रोकने के लिए बनाया गया है। इसके तहत तिरंगे को जमीन पर गिरने देना, उसे अनुचित तरीके से पहनना या किसी भी तरह उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाना दंडनीय माना जाता है।' उनका आरोप है कि- 'जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या इस बात का ध्यान नहीं रख पाए, जिसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा सकता है। इस मामले में उन्होंने इसी कानून की धारा 2 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।वाजिद खान का बयान
एक मीडिया एजेंसी से बातचीत के दौरान वाजिद खान ने बताया कि- 'उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए मामला वहीं दर्ज होना चाहिए। हालांकि, खान ने तर्क दिया कि तिरंगा पूरे देश का राष्ट्रीय प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत कहीं भी दर्ज कराई जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी भी उन्हें दे दी।'अक्टूबर में रिलेशनशिप किया था कंफर्म
हार्दिक पांड्या ने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरे शेयर की थी जिसमें वो माहिका के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहें थे। हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर माहिका शर्मा की फोटो लगाकर उस पर हार्ट के साथ फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर को देखकर लग रहा था उन्होंने अपने और माहिका शर्मा के रिश्ते को कंफर्म किया है।जन्मदिन से पहले शेयर कीं थी खास तस्वीरें
हार्दिक पांड्या ने अपने जन्मदिन से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में दोनों समुद्र किनारे रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने काली शर्ट और शॉर्ट्स पहनी है, जबकि माहिका सफेद शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
कौन हैं माहीका शर्मा?
दिल्ली की रहने वालीं 24 वर्षीय माहीका शर्मा एक मॉडल और योगा इंस्ट्रक्टर हैं। कई नेशनल और इंटरनेशनल फैशन शोज में रैंप वॉक कर चुकी हैं। मनीष मल्होत्रा और तरुण तहिलियानी जैसे बड़े डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं।
इंडियन फैशन अवॉर्ड्स 2024 में मॉडल ऑफ द ईयर चुनी गईं। एले मैगजीन ने भी उन्हें इंडियन मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब दिया। मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग तक माहीका शर्मा कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में भी अभिनय किया था।
हार्दिक से 2020 में शादी..2024 में हुआ तलाक..
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने मई 2020 में शादी की थी। फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार कपल ने दोबारा शादी की। इनका एक बेटा अगस्त्य भी है। वहीं जुलाई 2024 में इस जोड़ी ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।। दोनों ने एक साथ मिलकर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा कि चार साल साथ रहने के बाद उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है, लेकिन बेटे अगस्त्य की देखभाल मिलकर करेंगे।