आप की बड़ी जीत मुकेरियां में

एक सीट से सत्ता तक: मुकेरियां नगर परिषद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, बदले राजनीतिक समीकरण

मुकेरियां नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी ने महज एक सीट से शुरू करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की।

एक सीट से सत्ता तक: मुकेरियां नगर परिषद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, बदले राजनीतिक समीकरण

मुकेरियां के नगर परिषद चुनाव में महज एक सीट जीतने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने राजनीतिक रणनीति और समर्थन जुटाकर बड़ा उलटफेर कर दिया। 15 सदस्यीय मुकेरियां नगर परिषद में पार्टी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज कर परिषद पर कब्जा कर लिया। पार्टी समर्थित  अनूप कुमार भट्टी नगर परिषद के अध्यक्ष और डॉ. मधुमिता उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के करीब दो महीने बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें आम आदमी पार्टी ने सभी समीकरण अपने पक्ष में कर लिए।

चुनाव परिणाम के बाद बदला पूरा राजनीतिक गणित

नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने सात, कांग्रेस ने छह, आम आदमी पार्टी ने एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। शुरुआती स्थिति को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष पद की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले हुए राजनीतिक घटनाक्रम ने पूरे समीकरण बदल दिए। लगातार हुए दल-बदल और समर्थन के कारण आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया।

कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों ने थामा 'आप' का दाम

अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कांग्रेस के तीन पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा पूर्व कांग्रेसी नेता सरबजोत सिंह साबी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जबकि एक निर्दलीय पार्षद ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया। सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम मतदान से ठीक एक दिन पहले सामने आया, जब भाजपा के पार्षद अनूप कुमार भट्टी और डॉ. मधुमिता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद पार्टी के समर्थन में कुल 10 पार्षद हो गए, जिससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत आसान हो गई।

शहर की मूलभूत सुविधाओं को दी जाएगी प्राथमिकता

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का पहला लक्ष्य सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, पेयजल आपूर्ति सुधारना, सड़कों की मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करना और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना होगा। चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी मौजूद रहे। इस जीत को पार्टी ने पंजाब की स्थानीय राजनीति में अपने बढ़ते प्रभाव का संकेत बताया है।

संबंधित सामग्री

AAP सांसद कंग का GMADA पर सीधा हमला, बोले- ‘लूट का केंद्र बन चुकी है’

AAP सांसद कंग का GMADA पर सीधा हमला, बोले- ‘लूट का केंद्र बन चुकी है’

GMADA की कार्रवाई पर विवाद बढ़ा, AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने इसे 'लूट का केंद्र' बताया। स्थानीय लोगों ने भेदभाव की शिकायत की।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन और मेरिट आधारित चयन का विकल्प प्रदान किया गया।

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026