अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोप-प्रत्यारोप शुरू, आरोपियों के घर चल सकता है बुलडोजर

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में नए आरोप लगे हैं। 500 वकीलों ने प्रदर्शन किया और आरोपी घरों पर बुलडोजर चलने की तैयारी है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोप-प्रत्यारोप शुरू, आरोपियों के घर चल सकता है बुलडोजर

अयोध्या में 500 से ज्यादा वकील सड़क पर

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाए है। उन्होंने बताया- पूरी गलती गोपाल राव की है। वे राजनीति कर रहे हैं। वो सभी को उलझा देते हैं। वो भगवान राम की परंपरा नहीं मानते। 

सड़क पर उतरे वकील

इस बीच, सुबह अयोध्या में 500 से ज्यादा वकील सड़क पर उतर आए। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांग को लेकर नारेबाजी की। सिविल लाइन चौकी जाकर उन तीनों समेत 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। उधर, अयोध्या पुलिस राम मंदिर पहुंची। करीब 2 घंटे तक जांच की। जिस कमरे में चढ़ावे की गिनती होती है, उसे देखा गया। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने चढ़ावा चोरी के आरोपियों के नए घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ऐसे घरों की पहचान कर ली है, जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने नियम तोड़े।

आरोपियों के घर बुलडोजर

उन आरोपियों के घर भी रडार पर हैं, जो उन्होंने मंदिर में नौकरी के बाद बनवाए। आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहा मकान और अनुकल्प मिश्रा का कौशल पुरी स्थित मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। अयोध्या विकास प्राधिकरण यानी ADA आज ही उनको नोटिस भेज सकता है।

क्या है मामला?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। UP सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। 25 जून को FIR की गई। रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया।  

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

रांची में छात्र प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के पुतले फूंकने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ तनावपूर्ण झड़पें हुईं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026