बड़ा नौकरी अवसर मध्य प्रदेश में

MP में युवाओं के लिए खुशखबरी: 19,062 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस कांस्टेबल से लेकर पंचायत सचिव तक निकलेंगी नौकरियां

मध्य प्रदेश सरकार ने 12 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी किया, जिसमें 19062 पदों पर भर्ती होगी।

MP में युवाओं के लिए खुशखबरी: 19,062 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस कांस्टेबल से लेकर पंचायत सचिव तक निकलेंगी नौकरियां

MP में युवाओं के लिए खुशखबरी

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर आने वाला है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच विभिन्न विभागों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य सरकार अलग-अलग विभागों में 19,062 पदों पर भर्ती करेगी, जिसमें सबसे अधिक 7,500 पद पुलिस कांस्टेबल (आरक्षक) के होंगे।

12 प्रमुख भर्ती परीक्षाएं 

जारी कार्यक्रम के अनुसार, सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच 12 प्रमुख भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें पुलिस आरक्षक, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, कृषि विस्तार अधिकारी, खंड पंचायत अधिकारी, उपयंत्री (सब इंजीनियर), उपनिरीक्षक समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इन भर्तियों के जरिए विभिन्न विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया 

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में करीब 1.50 लाख शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) भी आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2026 के दौरान कराई जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को सौंप दी है। इसके लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026