बद्रीनाथ मंदिर में विवाद

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेरफेर का आरोप, लैपटॉप गायब, SIT जांच की मांग

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति पर लैपटॉप गायब होने और चढ़ावे में हेरफेर के आरोप लगे हैं। SIT जांच की मांग उठी है।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेरफेर का आरोप, लैपटॉप गायब, SIT जांच की मांग

बद्रीनाथ मंदिर में विवाद

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेरफेर के आरोप लग रहे हैं। इसी बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) को 10 से 12 सालों के अंदर दिए गए 20 से 25 लैपटॉप का कोई हिसाब-किताब मौजूद नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, गायब लैपटॉप समिति से जुड़े लोग अपने साथ ले गए। 

लैपटॉप गायब

वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मामले को लेकर जानकारी नहीं होने पर जांच कराने की बात कही। मंदिर समिति के स्टॉक रजिस्टर में भी इन लैपटॉप का जिक्र नहीं किया गया है। ये लैपटॉप मंदिर समिति के ऑफिस में इस्तेमाल के लिए SBI, PNB, कैनरा बैंक ने दिए थे। वहीं, मंदिर समिति ने 4 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर 7 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा था, लेकिन 3 दिन बाद भी जांच कमेटी मौके पर नहीं पहुंची है। अब कमेटी के सदस्य 9 जुलाई को मौके पर पहुंचेंगे।

SIT जांच की मांग 

इसी बीच CEO सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि 2 जुलाई को दान-चढ़ावे की गिनती में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब देने की समयसीमा 6 जुलाई को खत्म हो गई। समिति इन जवाबों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। भैरव सेना ने विभागीय जांच पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में SIT जांच की मांग की।

विवाद की शुरुआत

विवाद की शुरुआत 2 जुलाई हुई, एक कथित CCTV वीडियो सामने आने के बाद हुई। इसमें चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। भैरव सेना का दावा है कि उसे मंदिर समिति के सूत्रों से पहले भी इस तरह की जानकारी मिली थी। संगठन ने 3 जुलाई को BKTC के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ से शिकायत की थी।

संबंधित सामग्री

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को विवाद उपजने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026