कांग्रेस की आंतरिक कलह

कांग्रेस PAC बैठक में फिर दिखी अंदरूनी कलह, दिग्विजय- कमलनाथ की दूरी से सियासी हलचल तेज

भोपाल में हुई PAC की बैठक में वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी और आंतरिक मतभेदों ने पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस PAC बैठक में फिर दिखी अंदरूनी कलह, दिग्विजय- कमलनाथ की दूरी से सियासी हलचल तेज

राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को हुई पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (PAC) की बैठक एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी खींचतान का मंच बन गई। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा तो हुई, लेकिन कई वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी।

वरिष्ठ नेता अजय सिंह बैठक में शामिल नहीं हुए

सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और वरिष्ठ नेता अजय सिंह बैठक में शामिल नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति को लेकर पार्टी के भीतर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसे लेकर यह भी कहा जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व के बीच मतभेद लगातार गहराते जा रहे हैं।

स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए

बैठक में वीर भारत न्यास और जमीन से जुड़े विवादों का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। इस दौरान नेताओं के बीच तीखी बहस जैसी स्थिति भी बनी। दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच कथित विवाद को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें यह सवाल उठाया गया कि दोनों पक्षों के बयानों से जनता के बीच गलत संदेश गया है और स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

फिर कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए

कुछ नेताओं ने जमीन मामले पर पारदर्शिता की मांग करते हुए सवाल उठाए, वहीं आरिफ मसूद और प्रवीण पाठक ने भी इस मुद्दे पर अपनी चिंता जताई। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि इस पूरे विवाद को लेकर जनता में भ्रम की स्थिति बनी है, जिसे जल्द दूर करना जरूरी है।लंबी चर्चा के बाद बैठक में यह सहमति बनी कि जमीन विवाद और अन्य मुद्दों पर AICC की लाइन के आधार पर आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर भी कांग्रेस द्वारा राज्यव्यापी प्रदर्शन करने की रणनीति तय की गई है।

बैठक में आंदोलन की रूपरेखा पर तो सहमति बनी, लेकिन वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी और आंतरिक मतभेदों ने एक बार फिर कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित सामग्री

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026