भोपाल में बड़ी ईडी छापेमारी

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एलएनसीटी (LNCT) ग्रुप से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों और अन्य परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। यह कार्रवाई 200 करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितताओं और धन के दुरुपयोग से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी की टीम विभिन्न दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच में जुटी हुई है।

पहलुओं की जांच शुरू कर दी

जानकारी के अनुसार, यह मामला मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद सामने आया। EOW ने एलएनसीटी ग्रुप के प्रमोटर चौकसे परिवार के खिलाफ छात्रों की फीस, छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) और शिक्षा ऋण से जुड़े वित्तीय लेनदेन में कथित गड़बड़ी को लेकर मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने भी धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के पहलुओं की जांच शुरू कर दी।

कंपनियों और संस्थाओं के खातों में भेजी गई

जांच एजेंसियों के अनुसार छात्रों से वसूली गई बस फीस, हॉस्टल शुल्क और अन्य मदों की राशि को निर्धारित खातों में जमा करने के बजाय निजी और संबद्ध कंपनियों के खातों में ट्रांसफर किए जाने के आरोप हैं। इसी तरह छात्रों की स्कॉलरशिप राशि के उपयोग को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि कुछ रकम अन्य कंपनियों और संस्थाओं के खातों में भेजी गई।

कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं

ईडी बैंकिंग रिकॉर्ड, अकाउंट स्टेटमेंट, डिजिटल डाटा और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विभिन्न कंपनियों, सोसायटियों और खातों के बीच धन का प्रवाह किस प्रकार हुआ और उसका उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया गया।

जांच के दायरे में आस्था फाउंडेशन सहित अन्य संस्थाएं और सोसायटियां भी शामिल हैं। वहीं शिक्षा और संस्थागत विकास के लिए लिए गए बैंक ऋणों के उपयोग की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल ईडी ने मामले में कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया है, लेकिन जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

संबंधित सामग्री

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

मध्य प्रदेश के देवास में 18 वर्षीय सुनीता का शव तालाब से मिला, पत्थरों से बंधा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी।

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026