भोपाल अस्पताल में आग

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

By : सोनिया रायकवार
भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के विद्यानगर स्थित दीपशिखा हॉस्पिटल में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही अस्पताल की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इसके चलते ICU में भर्ती मरीजों को बाहर निकालने में परेशानी हुई। पुलिस और अस्पताल स्टाफ ने मिलकर सभी 21 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें सहारा अस्पताल में शिफ्ट किया।

ICU के 5-6 मरीज भी शामिल

रेस्क्यू किए गए मरीजों में 5 से 6 मरीज ICU में भर्ती थे। इसके अलावा कुछ महिलाओं की हाल ही में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। उन्हें भी सावधानी से अस्पताल से बाहर निकाला गया। पुलिसकर्मियों और अस्पताल के कर्मचारियों ने कई मरीजों को हाथों से उठाकर और सहारा देकर बाहर निकाला।

ग्राउंड फ्लोर के इमरजेंसी कक्ष में लगी आग

पुलिस के मुताबिक आग ग्राउंड फ्लोर स्थित इमरजेंसी कक्ष में लगी थी। इसी कमरे में डॉक्टर बैठते हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक इलेक्ट्रिकल बोर्ड में वायर के शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। बोर्ड के पास प्लाई की अलमारियां और अन्य सामान रखा था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई।

सीढ़ियों से बाहर निकलता रहा धुआं

आग लगने के बाद अस्पताल की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। ICU में भर्ती मरीजों को निकालना सबसे बड़ी चुनौती थी। हालांकि सीढ़ियों वाले हिस्से में पर्याप्त जगह और खिड़कियां होने के कारण धुआं ऊपर की ओर निकलता रहा। इससे मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद मिली।

10:35 बजे मिली आग की सूचना

फायर ब्रिगेड को रात करीब 10:35 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद अस्पताल को पूरी तरह खाली करा लिया गया और बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।

पुलिस और अस्पताल स्टाफ ने मिलकर किया रेस्क्यू

बागसेवनिया थाने के ASI वीर मणि पांडे के मुताबिक घटना के समय पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बदलने का समय था, इसलिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद था। पुलिस के 141 स्टाफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया। समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

फिलहाल अस्पताल को खाली करा दिया गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026