बच्ची की मौत की जांच

टीकाकरण के बाद मासूम की थम गई सासे :परिजन बोले तीन इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत

भोपाल में टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।

By : सोनिया रायकवार
टीकाकरण के बाद मासूम की थम गई सासे :परिजन बोले तीन इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में दो महीने की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 14 अगस्त को आंगनवाड़ी केंद्र में टीकाकरण और पोलियो की दवा पिलाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कारण

छोला मंदिर थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी ने बताया कि परिजनों के कथनों में टीका लगाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

14 अगस्त को आंगनवाड़ी गई थी बच्ची

परिजनों के अनुसार 14 अगस्त को लक्ष्मी को आंगनवाड़ी केंद्र ले जाया गया था। वहां नियमित स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उसे पोलियो की दवा पिलाई गई और टीकाकरण किया गया। परिवार का कहना है कि बाद घर ले जाने के बाद बच्ची की तबीयत खराब होने लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पिता ने ओवरडोज का लगाया आरोप

बच्ची के पिता हलके राम ने आरोप लगाया कि दो महीने की बच्ची को पोलियो की सात बूंद दवा पिलाई गई और इसके अलावा तीन इंजेक्शन लगाए गए। उनका दावा है कि दवा के ओवरडोज के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ी और उसकी जान चली गई। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

PM रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट किया जाएगा कि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026