भोपाल में जल संकट

अजब-गजब नगर निगम: आधी गर्मी गुजरने के बाद जागा प्रशासन, पानी संकट पर हुई समीक्षा बैठक

भोपाल में गर्मी के दौरान बढ़ते जल संकट पर नगर निगम ने बैठक कर समीक्षा की। महापौर की अनुपस्थिति और अवैध मोटर पंपों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

अजब-गजब नगर निगम: आधी गर्मी गुजरने के बाद जागा प्रशासन, पानी संकट पर हुई समीक्षा बैठक

राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच नगर निगम प्रशासन आखिरकार सक्रिय नजर आया। शहर के कई इलाकों में लंबे समय से पानी की कमी को लेकर लोग परेशान हैं, लेकिन गर्मी का आधा सीजन बीत जाने के बाद नगर निगम ने जल व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की। नगर निगम के नवनिर्मित अटल भवन में हुई इस बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। हालांकि, इस महत्वपूर्ण बैठक में महापौर मालती राय की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। उनकी जगह एमआईसी सदस्य रवींद्र यति ने बैठक की अध्यक्षता की।

पानी की कमी नहीं होने देने का दावा

बैठक में अधिकारियों ने शहर की जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की और दावा किया कि भोपालवासियों को गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने कहा कि जल वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और संबंधित अमले को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को यह भी कहा गया कि जहां भी जल संकट की शिकायतें मिलें, उनका तत्काल समाधान किया जाए।

अवैध मोटर पंप लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

जलापूर्ति में बाधा बनने वाले अवैध मोटर पंपों को लेकर बैठक में सख्त रुख अपनाया गया। एमआईसी सदस्य रवींद्र यति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में विशेष अभियान चलाकर ऐसे लोगों की पहचान की जाए जो सीधे पाइप लाइन से मोटर पंप लगाकर पानी खींच रहे हैं। इससे अन्य उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता और सप्लाई का दबाव प्रभावित होता है। चेकिंग के दौरान मिलने वाले अवैध मोटर पंपों को तत्काल जब्त करने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

गंदे पानी की समस्या पर नहीं हुई चर्चा

बैठक की सबसे बड़ी कमी यह रही कि शहर के कई वार्डों में गंदे और दूषित पानी की शिकायतों पर कोई विशेष चर्चा नहीं की गई। जबकि कई क्षेत्रों के रहवासी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में नागरिकों का मानना है कि केवल पानी की मात्रा ही नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता पर भी गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
 

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026