भोपाल में दंपती का शव मिला

भोपाल में बंद घर से रिटायर्ड दंपती के शव बरामद, बदबू आने पर हुआ खुलासा

भोपाल के एक बंद घर में रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड दंपती के शव मिले। शवों की पहचान हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में हुई।

भोपाल में बंद घर से रिटायर्ड दंपती के शव बरामद, बदबू आने पर हुआ खुलासा

भोपाल में दंपती का शव मिला

भोपाल में एक बंद घर से रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड दंपती के शव मिले। 2 दिन तक घर से बाहर नहीं निकलने और तेज दुर्गंध आने पर किराएदार छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, जहां दोनों दंपती मृत मिले।

दंपत्ति का मिला शव

घटना ऐशबाग थाना इलाके के सुदामा नगर की है। मृतकों की पहचान 64 वर्षीय हेमंत बारीक और उनकी 62 वर्षीय पत्नी शकुंतला बारीक के रूप में हुई। हेमंत बारीक रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी थे, जबकि पत्नी शकुंतला बारीक कस्तूरबा अस्पताल से नर्स के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं।

विदेश में रहता है बेटा

जानकारी के अनुसार, घर में पति-पत्नी ही रहते थे। उनके मकान के एक हिस्से में छात्र किराए से रहते हैं। ति-पत्नी का बेटा विदेश में अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस ने उसे जानकारी दे दी है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। 

जांच में लगी टीम

छात्रों ने बताया कि पिछले 2 दिनों से दंपती घर से बाहर नहीं निकले थे। शुक्रवार को घर से तेज बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ऐशबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में घटनास्थल पर जबरन प्रवेश या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम और FSL जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026