बच्ची से दुष्कर्म का मामला

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

By : सोनिया रायकवार
भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय पांचवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 52 वर्षीय व्यक्ति बच्ची को घूमने और खाने की चीज दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद घर के पास स्थित सुलभ शौचालय में उसके साथ कथित तौर पर ज्यादती की।

घटना के दौरान बच्ची की आवाज सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंच गया। भाई को आता देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। इसके बाद भाई ने परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर कमला नगर थाने पहुंचे, जहां शनिवार रात पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

नाबालिग का मेडिकल कराया गया

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में घटनास्थल, आरोपी और नाबालिग के बीच पहले से संपर्क समेत अन्य पहलुओं को शामिल किया गया है।

पहले भी ज्यादती का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बच्ची ने आरोपी पर पहले भी उसके साथ ज्यादती करने का आरोप लगाया है। बच्ची आरोपी को दादा कहती थी। आरोप है कि आरोपी ने पहले भी उसे धमकाया और किसी को घटना के बारे में बताने से मना किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मजदूरी करता है। मेडिकल परीक्षण और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026