भोपाल-नोएडा उड़ान शुरू

भोपाल से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू, अब 8 शहरों से जुड़ा राजा भोज एयरपोर्ट

भोपाल और नोएडा (जेवर) के बीच नई उड़ान सेवा शुरू हुई। पहले दिन 57 यात्री सफर कर चुके हैं। इस रूट पर यात्री संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

भोपाल से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू, अब 8 शहरों से जुड़ा राजा भोज एयरपोर्ट

राजधानी भोपाल से आज नोएडा (जेवर) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बीच नियमित सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। आज हवाई मार्ग से एक और बड़े शहर से जुड़ गई। बता दें कि पहली उड़ान के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार नई उड़ान शुरू होने के साथ ही राजा भोज एयरपोर्ट से अब 8 शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हो गई हैं। जेवर उड़ान के पहले दिन नोएडा से 45 यात्री भोपाल पहुंचे और भोपाल से 12 यात्रियों ने इस सेवा का इस्तेमाल किया। 180 सीटों वाले एयरबस ए320 विमान में पहले दिन कुल 57 यात्रियों ने सफर किया। इसको लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि आने वाले दिनों में इस रूट पर यात्री संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

शाम 5:20 बजे नोएडा से उड़ान

शेड्यूल के अनुसार विमान शाम 5:20 बजे नोएडा से रवाना होगा। यह 6:50 बजे भोपाल पहुंचेगा। इसके बाद यह 7:10 बजे भोपाल से उड़ान भरेगा और रात 9:25 बजे नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगा।

read more: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले,संगठन को मिली मजबूती

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026