भोपाल में जल संकट

भोपाल में पाइपलाइन लीकेज से बढ़ा जलसंकट,पानी के लिए परेशान हुए लोग,कोलार लाइन फूटने से 75 से अधिक इलाके प्रभावित

भोपाल के कोलार प्रोजेक्ट की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज के कारण शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। लोगों को नियमित जल सप्लाई की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

भोपाल में पाइपलाइन लीकेज से बढ़ा जलसंकट,पानी के लिए परेशान हुए लोग,कोलार लाइन फूटने से 75 से अधिक इलाके प्रभावित

भोपाल में पर्याप्त जल स्रोत होने के बावजूद कई क्षेत्रों के लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। कोलार प्रोजेक्ट की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण शहर के 75 से अधिक इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। पिछले तीन दिनों से पाइपलाइन की मरम्मत का काम जारी है, लेकिन लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

टैंकरों के भरोसे जलापूर्ति

कोलार प्रोजेक्ट की 1650 एमएम व्यास की ग्रेविटी पाइपलाइन में लीकेज आने के बाद नियमित जल सप्लाई बंद करनी पड़ी। इसके चलते तुलसी नगर, जेपी अस्पताल, शिवाजी नगर, बांसखेड़ी और आसपास के कई क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। हालांकि रहवासियों का कहना है कि टैंकरों से मिलने वाला पानी उनकी जरूरतों के मुकाबले काफी कम है। कई परिवारों को निजी टैंकरों से पानी खरीदने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।

निगम कमिश्नर के सामने रखी परेशानी

गुरुवार को नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन बांसखेड़ी क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें पानी की समस्या से अवगत कराया। रहवासियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल

निरीक्षण के दौरान कोलार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने भी कमिश्नर से मुलाकात कर शहर और कोलार क्षेत्र में लगातार बनी हुई जल संकट की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण बार-बार ऐसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

जलापूर्ति बढ़ाने की मांग

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम से मांग की है कि समस्या पूरी तरह दूर होने तक प्रभावित इलाकों में टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाए। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, इसलिए जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026