भोपाल में युवक युवती का मामला

भोपाल में ‘लव जिहाद’ से मचा हड़कंप, हिंदू संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच शुरू

भोपाल के पिपलानी इलाके में एक युवक पर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के लिए युवती पर दबाव बनाने का आरोप लगा है। पुलिस जांच में जुटी।

By : सोनिया रायकवार
भोपाल में ‘लव जिहाद’ से मचा हड़कंप, हिंदू संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच शुरू

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित घरौंदा हाइट्स में एक युवक और युवती से जुड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल समेत कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सोसाइटी पहुंचे, जहां उन्होंने आदिल नाम के युवक को एक युवती के साथ पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

युवक कर रहा था ब्लैकमेल 

संगठनों की ओर से आरोप लगाया गया है कि युवक युवती को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रहा था और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने का भी संगठनों ने दावा किया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस मौके पर पहुंची 

सूचना मिलने के बाद पिपलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों, युवक और युवती के बीच संबंध तथा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026