बिहार में छात्रों का उग्र आंदोलन

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

By : शिवम् पांडेय
पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

बिहार में छात्रों का उग्र आंदोलन

BPSC TRE-4 परीक्षा को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया। PT से Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल समेत कई मांगों को लेकर गर्दनीबाग में छात्रों का धरना जारी है। इसी बीच छात्रों का एक गुट मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए निकल पड़ा, जिसे रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला पहुंचे छात्र

छात्रों के मार्च को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। CRPF जवानों को भी मौके पर उतारा गया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर पर लगी बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए। इसके बाद डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

पथराव में DSP समेत कई पुलिसकर्मी घायल

प्रदर्शन के दौरान छात्रों की ओर से पथराव किए जाने की बात सामने आई है। इसमें टाउन DSP कामाख्या नारायण सिंह घायल हुए हैं। कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट लगने की जानकारी है। इससे पहले डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों और CRPF जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। वाटर कैनन की कार्रवाई के दौरान एक छात्र के सिर में चोट लगी, जबकि एक छात्रा के बेहोश होने की जानकारी सामने आई है।

पानी की बौछार के बीच प्रदर्शन जारी

पुलिस की ओर से वाटर कैनन चलाए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे। पानी की बौछार के बीच कुछ छात्रों को शैंपू लगाकर नहाते हुए भी देखा गया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बंकर गाड़ी भी बुलाई गई। ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल आमतौर पर संवेदनशील और नक्सल प्रभावित इलाकों में किया जाता है।

18 अगस्त से गर्दनीबाग में धरना

यह मार्च ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से निकाला गया है। छात्र 18 अगस्त से पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी BPSC TRE-4 में PT से Mains की व्यवस्था, नेगेटिव मार्किंग खत्म करने और 100% डोमिसाइल समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को छात्रों के CM हाउस घेराव के ऐलान के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता बंसीलाल साहू और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई, जब नेता एक आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026