बिहार में रात तक कॉलेज की कक्षाएं

बिहार के 10 प्रमुख कॉलेजों में अब रात तक होंगी कक्षाएं, CM सम्राट ने किया ऐलान

बिहार सरकार ने शिक्षा की सुविधा बढ़ाने के लिए राज्य के 10 प्रमुख कॉलेजों में रात तक कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया है।

बिहार के 10 प्रमुख कॉलेजों में अब रात तक होंगी कक्षाएं, CM सम्राट ने किया ऐलान

बिहार में रात तक कॉलेज की कक्षाएं

बिहार के 10 बड़े कॉलेजों में रात तक क्लासेस चलाई जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के AN कॉलेज से यह बयान दिया था। उनके दिए गए बयान के आज महज़ 24 घंटे के भीतर उस बयान पर सरकारी मुहर लगती नजर आ रही है। शिक्षा विभाग ने राजभवन को एक पत्र भेजा, जिसमें पटना साइंस कॉलेज और AN कॉलेज समेत बिहार के 10 सबसे बड़े कॉलेजों में इवनिंग कॉलेज यानी शाम की शिफ्ट शुरू करने का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया।

रात तक चलेगी क्लासेज

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन की तरफ से राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव को आधिकारिक पत्र भेजा गया। इसका विषय है, पटना एवं अन्य जिलों में अवस्थित महत्वपूर्ण महाविद्यालयों में इवनिंग कॉलेज संचालित कराए जाने के संबंध में, यानी अब बिहार के छात्र सिर्फ दोपहर तक ही नहीं, बल्कि देर शाम और रात तक इन कॉलेजों में पढ़ाई कर सकेंगे। राज्य सरकार ने इस ऐतिहासिक शुरुआत के लिए बिहार के उन शिक्षण संस्थानों को चुना है, जो दशकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र रहे। 

इस कॉलेज के नाम

इस सूची में जो 10 नाम शामिल हैं, वे 

  1. पटना साइंस कॉलेज
  2. पटना का ए.एन. कॉलेज
  3. पटना का ही बी.एन. कॉलेज
  4. मगध महिला कॉलेज
  5. कॉलेज ऑफ कॉमर्स
  6. आर्ट्स एंड साइंस
  7. जे.डी. वुमेन्स कॉलेज पटना 
  8. मोतिहारी जिले का एम.एस. कॉलेज
  9. मुजफ्फरपुर का एल.एस. कॉलेज
  10. भागलपुर का टी.एन.बी. कॉलेज
  11. दरभंगा जिले का सी.एम. साइंस कॉलेज शामिल है। 

संबंधित सामग्री

भागलपुर में 21 मजदूरों से भरी नाव गंगा में डूबी, 2 लापता

भागलपुर में 21 मजदूरों से भरी नाव गंगा में डूबी, 2 लापता

भागलपुर में गंगा नदी में कटावरोधी काम के दौरान नाव पलटी, 21 मजदूर सुरक्षित बचाए गए, एक अभी भी लापता है।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास, आस्था, शिक्षा, और बाढ़ प्रबंधन के मुद्दों पर भागलपुर की यात्राएँ की, जिससे उनके समर्पण और नजरिये का पता चलता है।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026