बिहार में मॉडल स्कूलों की समीक्षा

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए निर्देश दिए।

By : सोनिया रायकवार
हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना स्थित लोक सेवक आवास में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मॉडल स्कूलों के संचालन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.बिहार के सरकारी मॉडल स्कूलों की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की तैयारी है. अब हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अधिकारी को दी जाएगी. संबंधित अधिकारी स्कूल का नियमित निरीक्षण करेंगे. पढ़ाई से लेकर विद्यार्थियों की उपस्थिति तक हर व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी. पढ़ाई की गुणवत्ता की होगी नियमित समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा यह 

मॉडल स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए. शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों की उपस्थिति की भी नियमित समीक्षा की जाए. इसके साथ ही पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए. हर अधिकारी को अपने जिम्मे दिए गए मॉडल स्कूल का नियमित निरीक्षण करना होगा. स्कूलों में औचक निरीक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है.

स्कूल गतिविधियों की रिपोर्टिंग

मॉडल स्कूलों में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों और रोजाना के कामकाज की रिपोर्ट तैयार की जाएगी. इसकी रिपोर्ट जिला और मुख्यालय स्तर पर भेजी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉडल स्कूलों की व्यवस्था सामान्य सरकारी स्कूलों से अलग और बेहतर दिखनी चाहिए. यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाए.

हर तीन महीने में होगी PTM 

मॉडल स्कूलों में हर तीन महीने पर अभिभावक-शिक्षक बैठक यानी PTM आयोजित होगी. इसमें बच्चों की पढ़ाई और उनकी प्रगति पर चर्चा की जाएगी.
मुख्यमंत्री ने मॉडल स्कूलों के पूर्व विद्यार्थियों से भी संपर्क बढ़ाने को कहा. सफल पूर्व विद्यार्थियों के अनुभव और उपलब्धियों से वर्तमान छात्रों को प्रेरित किया जाएगा. इसके लिए नियमित संवाद और मार्गदर्शन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.

JEE-NEET के लिए संसाधन

सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर मौका देने पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया.
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए गुणवत्तापूर्ण तैयारी मिलनी चाहिए. इसके लिए बेहतर मार्गदर्शन और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं.

24X7 डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म 

मुख्यमंत्री ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ई-लर्निंग और 24X7 इंटरैक्टिव डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. डिजिटल माध्यमों के जरिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और आधुनिक शिक्षण संसाधन भी दिए जाएंगे.

अधिकारियों ने दी जानकारी

बैठक में शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने मॉडल स्कूलों में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी दी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने ई-लर्निंग और 24 घंटे इंटरैक्टिव डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी साझा की. बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे.

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास, आस्था, शिक्षा, और बाढ़ प्रबंधन के मुद्दों पर भागलपुर की यात्राएँ की, जिससे उनके समर्पण और नजरिये का पता चलता है।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026