बुलंदशहर में दोहरा हत्याकांड

UP के बुलंदशहर में जमीनी विवाद के चलते 2 लोगों की हत्या, 15 मिनट तक फायरिंग, सीने पर गोली मारी

बुलंदशहर में, सोनू और अजब सिंह की मौत फायरिंग और एक कार हमले में हो गई। यह घटना वित्तीय विवाद के कारण हुई थी।

UP के बुलंदशहर में जमीनी विवाद के चलते 2 लोगों की हत्या, 15 मिनट तक फायरिंग, सीने पर गोली मारी

UP के बुलंदशहर में जमीनी विवाद के चलते 2 लोगों की हत्या

UP के बुलंदशहर में मंगलवार रात 9.30 बजे 2 लोगों की हत्या कर दी गई। पैसों के लेनदेन को लेकर 2 पक्षों में बीच सड़क विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गई। फिर दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कार चढ़ा दी।

सीने में लगी गोली

वारदात में सोनू (42) और अजब सिंह (48) को सीने में गोली लगी है। हमले में उनकी मौत हो गई। फायरिंग में उनके साथी भी घायल हो गए है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल के अलावा PAC बल भी तैनात किया गया है। वारदात जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद कोतवाली के गांव निजामपुर की है।

घायल पर चढ़ाई कार

बता दे निजामपुर निवासी सोनू पुत्र सुनील और अजब सिंह ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे वक्त से विवाद चल रहा था। रात 9.30 बजे सोनू अपने साथियों प्रशांत और सत्तू के साथ कार से गांव वापस आ रहा था। उसी वक्त अजब अपने साथियों उत्तम और रतन के साथ स्कॉर्पियो से लौट रहा था। 2 km. पहले दोनों का आमना सामना हो गया। सोनू और अजब के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। 15 मिनट में 20-22 राउंड फायरिंग की गई। सोनू और अजब के सीने में गोली लगी। जबकि,1-1 गोली रतन और अरविंद के पैर में लगी। 

2 की मौत

इसके बाद सोनू और अजब सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गए। उत्तम और रतन ने अजब को उठाया और कार से अस्पताल ले जाने लगे। सड़क पर पड़े सोनू पर कार चढ़ा दी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इधर, अजब को ग्रेटर नोएडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर रात करीब डेढ़ बजे एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर और DIG कलानिधि नैथानी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण पुलिस अफसरों से जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' शुरू की, जिससे वे मुफ्त में बस यात्रा कर सकेंगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों में नाटेपन की दर और कुपोषण में सुधार का दावा किया है, THR योजना के तहत विभिन्न पोषण उत्पाद शामिल किए गए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026