चंडीगढ़ में सिख बंदियों के लिए प्रदर्शन

सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके

पंजाब में सिख बंदियों की रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से टकराव किया। आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ।

By : सोनिया रायकवार
सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके

पंजाब की जेलों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी शनिवार को पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने सिख बंदियों की रिहाई के साथ पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या में शामिल जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग की। बता दे कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुवाई में मोहाली से चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस जा रहे प्रदर्शनकारी YPS चौक के पास इकट्‌ठा हुए। उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियात के तौर पर बॉर्डर सील कर दिया।

आंसू गैस के गोले फेंके

इस दौरान उग्र भीड़ ने ट्रैक्टर की मदद से बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। इस पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने तो उन्हें खदेड़ने के लिए उन पर गन और ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी पीछे हट गए। मोर्चा के नेताओं ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान किया है। इससे पहले चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस के करीब पहुंचे शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इससे कुछ जवान घायल हुए हैं।

चंडीगढ़-मोहाली के सभी रास्ते बंद: 

चंडीगढ़ से मोहाली और मोहाली से चंडीगढ़ आने-जाने वाले सभी रास्तों पर बड़े-बड़े वाहन खड़े किए गए। दोनों तरफ से किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। DC निशांत यादव, डीजीपी सारगप्रीत हुड्‌डा और एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचे।

हवारा ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की: 

इस प्रदर्शन से एक दिन पहले, शुक्रवार को जेल में बंद हवारा का वीडियो सामने आया। हवारा ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने, शरारती तत्वों से सावधान रहने और युवाओं से वालंटियर बनकर व्यवस्था संभालने को कहा था।

हवारा के पैरोल की सिफारिश पेंडिंग: 

पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या से जुड़े केस में उम्रकैद काट रहा हवारा अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मांग रहा है। CM भगवंत मान ने गवर्नर से 10 दिन की पैरोल देने की सिफारिश की है। गवर्नर ने ये सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, हवारा को पहले 1 दिन की पैरोल दी जा रही थी जो उसने लेने से इनकार कर दिया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

पंजाब में बिजली बिल की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026