चीता पुनर्वास परियोजना में बड़ा कदम

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कूनो नेशनल पार्क दौरे पर महत्वपूर्ण चीता पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की संभावना।

By : नरेंद्र सिंह
राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

AI इमेज

मध्य प्रदेश दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कूनो से ओंकारेश्वर तक तैयारियां तेज

श्योपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित मध्य प्रदेश दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 21 जून को राष्ट्रपति श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी और यहीं रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान चीता परियोजना से जुड़ा एक बड़ा फैसला भी सामने आ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति की मौजूदगी में बोत्सवाना से लाए गए शेष चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जा सकता है।

कूनो में बन सकता है ऐतिहासिक पल

चीता पुनर्वास परियोजना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अभी कुछ चीते बड़े बाड़ों में रखे गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान इन्हें खुले जंगल में छोड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि वन विभाग या प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।यदि ऐसा होता है तो यह भारत की महत्वाकांक्षी चीता पुनर्वास परियोजना का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाएगा।

21 जून को ग्वालियर पहुंचेंगी, हेलीकॉप्टर से जाएंगी कूनो

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 21 जून को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगी। वहां से सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए कूनो राष्ट्रीय उद्यान के लिए रवाना होंगी।राष्ट्रपति उसी दिन कूनो में रात्रि विश्राम करेंगी। उनके ठहराव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्क परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया जा रहा है।

22 जून को चीता प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

22 जून की सुबह राष्ट्रपति कूनो राष्ट्रीय उद्यान में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और चीता प्रोजेक्ट से जुड़े आयोजनों की संभावना है।वन विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पांच दिन के प्रवास में कई जिलों का दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी। उनके कार्यक्रम में श्योपुर के अलावा Indore, Jabalpur, Betul और ग्वालियर शामिल हैं।

ओंकारेश्वर में दर्शन की भी संभावना

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति का कार्यक्रम ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और पूजा-अर्चना से भी जुड़ सकता है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे वाले सभी जिलों में समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे।

संबंधित सामग्री

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026