डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी

डीएड अभ्यर्थियों के अनशन को 206 दिन पूरे, दण्डवत् प्रणाम रैली निकालकर विधानसभा घेराव की कोशिश

छत्तीसगढ़ में डीएड अभ्यर्थी 206 दिनों से नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, पुलिस ने विधानसभा घेराव को रोका। अभ्यर्थियों ने न्यायालय के आदेशों की पालन की मांग की।

डीएड अभ्यर्थियों के अनशन को 206 दिन पूरे, दण्डवत् प्रणाम रैली निकालकर विधानसभा घेराव की कोशिश

छत्तीसगढ़ में शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों का धरना गुरुवार को 206वें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने नया रायपुर स्थित धरना स्थल से दण्डवत् प्रणाम रैली निकाली और विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े। हालांकि विधानसभा की ओर जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने धरना स्थल के मुख्य गेट पर ही रोक दिया।

2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग

आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद सरकार और प्रशासन की ओर से 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि यह उनके अधिकारों की अनदेखी के साथ-साथ न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना है।

उनका कहना है कि लंबे समय से वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

206 दिनों से जारी है संघर्ष

अभ्यर्थियों ने कहा कि भारतीय संविधान में न्यायपालिका को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इसके बावजूद 206 दिनों से चल रहे उनके अनशन और आंदोलन के बाद भी समाधान नहीं निकलना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायालय के आदेशों का पालन होना जरूरी है और प्रशासन को इस दिशा में जल्द कदम उठाना चाहिए।

सरकार पर उठाए सवाल

आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि यदि न्यायालय के निर्देशों का भी पालन नहीं होगा तो आम लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने पूछा कि क्या प्रशासनिक तंत्र अब संविधान और अदालत के आदेशों से ऊपर हो गया है।

डीएड अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए और 2300 खाली पदों को भरा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन और अनशन जारी रहेगा। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए धरना स्थल और विधानसभा मार्ग पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।
 

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन के सिंहस्थ 2028 प्रोजेक्ट में सड़क और पुल के अलाइनमेंट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिससे अतिरिक्त जमीन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

करौंदा, जो भारत में लोकप्रिय है, न केवल खाद्य संवर्धन में बल्कि आयुर्वेदिक उपयोग में भी महत्वपूर्ण है, जिसमें विटामिन सी और फाइबर समृद्ध होते हैं।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026