छत्तीसगढ़ में बड़ी योजना लॉन्च

भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को बड़ी सौगात, CM विष्णुदेव साय करेंगे ₹500 करोड़ का सीधा ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए ₹500 करोड़ की योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को बड़ी सौगात, CM विष्णुदेव साय करेंगे ₹500 करोड़ का सीधा ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रदेश के करीब 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के बैंक खातों में लगभग ₹500 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। यह राशि बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जारी की जाएगी। यह कदम ग्रामीण समाज के सबसे कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता देने की दिशा में राज्य सरकार की बड़ी पहल माना जा रहा है।

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। राज्य सरकार ने अपने संकल्प बजट 2026-27 में इस योजना के लिए ₹600 करोड़ का प्रावधान किया है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके।

प्रदेश के करीब 4.95 लाख पात्र परिवारों के लिए कुल ₹495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। यह पूरी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और पात्र परिवारों को बिना किसी कटौती के पूरा लाभ मिलेगा।

#कई ग्रामीण वर्गों को मिलेगा योजना का लाभ

यह योजना केवल कृषि मजदूरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े अन्य भूमिहीन परिवारों को भी इसमें शामिल किया गया है। इनमें वनोपज संग्राहक, चरवाहे, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई और धोबी जैसे पारंपरिक सेवा प्रदाता भी शामिल हैं।

इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले पुजारियों और बैगा-गुनिया तथा मांझी समुदाय के परिवारों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। राज्य की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने वाले 22,028 बैगा और गुनिया परिवारों को विशेष रूप से इस योजना में शामिल किया गया है।

सहायता राशि में हुई बढ़ोतरी

राज्य सरकार ने भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलने वाली वार्षिक सहायता राशि में भी वृद्धि की है। पहले जहां परिवारों को ₹7,000 सालाना दिए जाते थे, वहीं अब इसे बढ़ाकर ₹10,000 प्रति वर्ष कर दिया गया है।

सरकार का कहना है कि यह आर्थिक सहायता ग्रामीण परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। योजना के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

संबंधित सामग्री

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की, जिससे 67 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोबरा नाग मिलने से डर और अफरा-तफरी मची। सांप को सुरक्षित निकाला गया।

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने AI और डिजिटल नवाचार पर फोकस के साथ 500 करोड़ रुपये का AI मिशन शुरू किया, जिसमें AI डेटा लैब्स, उत्कृष्टता केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए सहायता शामिल है।

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

अंजलि अरोड़ा नई रामायण थीम्ड फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसे हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026