छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा

मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत,खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कुंबरगढ़ में एक मंदिर की बावड़ी में खेलते समय दो बच्चे डूबने से मृत पाए गए। सुरक्षा की अनुपस्थिति के कारण हुआ हादसा।

मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत,खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे

मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत,खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। शनिवार सुबह दोनों बच्चे खेलते-खेलते बावड़ी के पास पहुंचे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में गिर गए। घटना धरसीवां थाना क्षेत्र की है।

कैसे हुई घटना 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह दोनों मंदिर परिसर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वे प्राचीन बावड़ी के किनारे पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए। बच्चों के काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।
खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों को बावड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही धरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान 

टीआई राजेंद्र दीवान के मुताबिक, मृतकों की पहचान साक्षी साहू (07) और श्रवण धीवर (04) निवासी धरसीवां के कुर्रा गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सुरक्षा के इंतजाम नहीं 

हादसे के बाद ग्रामीणों का कहना है कि, मंदिर परिसर की यह प्राचीन बावड़ी काफी गहरी है, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बावड़ी के आसपास न तो मजबूत घेराबंदी है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है।

ग्रामीण - बावड़ी को चारों ओर से घेरा जाए

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई थी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से बावड़ी के चारों ओर सुरक्षा दीवार, जाली और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है। जिससे भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संबंधित सामग्री

उज्जैन में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज;महाकाल को सबसे पहले बंधेगी 2 फीट की खास राखी

उज्जैन में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज;महाकाल को सबसे पहले बंधेगी 2 फीट की खास राखी

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के लिए विशेष राखी और महाभोग की तैयारियां पूरी हुईं। 1.25 लाख लड्डुओं का महाभोग तैयार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

इंदौर में आस्था का विराट स्वरूप, खजराना गणेश को चढ़ेगी 40 इंच की सनातन राखी

इंदौर में आस्था का विराट स्वरूप, खजराना गणेश को चढ़ेगी 40 इंच की सनातन राखी

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर रक्षाबंधन पर 40 इंच की 'सनातन राखी' अर्पित करेगा, जिसमें 'वंदे मातरम' के 150 वर्षों की थीम शामिल है।

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की, जिससे 67 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिलजात्रा महोत्सव के दौरान बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों में नाटेपन की दर और कुपोषण में सुधार का दावा किया है, THR योजना के तहत विभिन्न पोषण उत्पाद शामिल किए गए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026