मुख्यमंत्री यादव का टीकमगढ़ दौरा

मासूम बच्ची का सीएम डॉ. मोहन ने किया अन्नप्राशन, आपको इमोशनल कर देगी उनकी ये Photo

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों और हितग्राहियों से संवाद किया, उन्हें उपहार दिए और अन्नप्राशन संस्कार किया।

मासूम बच्ची का सीएम डॉ. मोहन ने किया अन्नप्राशन, आपको इमोशनल कर देगी उनकी ये Photo

भोपाल/टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 अगस्त को टीकमगढ़ प्रवास के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र तखा का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी बेटियों, लाड़ली बहनों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही दीदियों ने उन्हें रक्षासूत्र (राखी) बांधी। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों को भेंट स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छाता उपहार में देकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र तखा का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी बेटियों, लाडली बहनों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें पवित्र रक्षासूत्र (राखी) बांधी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों को भेंट स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छाता उपहार में देकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

बच्चों को लाड़-दुलार किया और आशीर्वाद दिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को लाड़-दुलार किया और आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों को गुलाब का फूल देकर उन्होंने बच्चों से उनका नाम पूछा और स्नेहपूर्वक सवाल किया—"आपको खाने में क्या मिलता है?" बच्चों ने भी मासूमियत से जवाब दिया—"नाश्ता और खाना"। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूछा-"खाते हो कि नहीं?" जिस पर बच्चों ने उत्साह से उत्तर दिया—"हां, खाते हैं।" उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण नाश्ता और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने नन्हीं बालिका वैष्णवी का कराया अन्नप्राशन संस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने हाथों से नन्हीं बालिका वैष्णवी को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने बच्ची के उज्जवल भविष्य का शुभाशीष दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों और गर्भवती/धात्री माताओं के लिए शुद्ध पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की रसोई कक्ष का विशेष रूप से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने तखा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर जनता का अभिवादन किया और उनकी समस्याओं को सुना।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों की समृद्धि और उन्नति के लिए विभिन्न पहलें और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों में नाटेपन की दर और कुपोषण में सुधार का दावा किया है, THR योजना के तहत विभिन्न पोषण उत्पाद शामिल किए गए हैं।

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में 38 बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़े। भोजन में कढ़ी-चावल शामिल थे, फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026