दर्दनाक अंतिम संस्कार घटना

धार में अंतिम संस्कार के दौरान उफान आया नाला, चिता बहने से मचा हड़कंप, व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के जामला गांव में एक अंतिम संस्कार के समय नाले के उफान से अधजला शव और चिता बह गई, जिससे विकास और सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।

धार में अंतिम संस्कार के दौरान उफान आया नाला, चिता बहने से मचा हड़कंप, व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक नाले के उफान ने पूरे माहौल को हिला दिया। जामला गांव में हुए इस हादसे ने विकास और व्यवस्था के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अधजला शव भी तेज बहाव में बहने लगा

जानकारी के अनुसार, गांव के खाड़ापुरा मोहल्ले के निवासी बुजुर्ग बापूसिंह के निधन के बाद परिजन उन्हें मुक्तिधाम लेकर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक पास का पहाड़ी नाला तेज बारिश के कारण उफान पर आ गया। देखते ही देखते पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि जलती हुई चिता बह गई और अधजला शव भी तेज बहाव में बहने लगा।

अधजले शव को बाहर निकाला

इस भयावह स्थिति को देखकर परिजन और ग्रामीण सदमे में आ गए। हालात ऐसे बने कि कुछ ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में उतरकर अधजले शव को बाहर निकाला। इसके बाद दूसरी जगह चिता सजाकर अंतिम संस्कार पूरा किया गया।

यह घटना न केवल एक दुर्घटना है, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और लापरवाही को भी उजागर करती है। सवाल यह उठ रहा है कि जिस स्थान को मुक्तिधाम बनाया गया, वह उफनते नाले के इतने करीब क्यों था और क्या निर्माण से पहले सुरक्षा पहलुओं का ध्यान नहीं रखा गया।

किसी परिवार को ऐसी दर्दनाक स्थिति का सामना न करना पड़े

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। जीवित रहते सुविधाओं के लिए संघर्ष और मृत्यु के बाद भी सम्मानजनक विदाई न मिलना व्यवस्था की बड़ी विफलता को दर्शाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में सुरक्षित और पक्का मुक्तिधाम बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी दर्दनाक स्थिति का सामना न करना पड़े।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने और प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील की।

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन अभियान चलाकर 28 वाहनों से मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए।

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में तबाही, कई गांव और हाइड्रो प्रोजेक्ट बहे; 28 पुलिसकर्मी लापता

तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में तबाही, कई गांव और हाइड्रो प्रोजेक्ट बहे; 28 पुलिसकर्मी लापता

नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ से भारी नुकसान। स्याप्रुबेसी व तिमुरे में बुरी तरह प्रभावित, 28 सुरक्षाकर्मियों से संपर्क टूटा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026