दतिया उपचुनाव में तैयारियां तेज

दतिया उपचुनाव का बिगुल बजा, बीजेपी ने कहा 'हमेशा तैयार', तो कांग्रेस खोल सकती है उम्मीदवार का नाम!

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव हेतु बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों प्रमुख दल उम्मीदवारों के चयन पर काम कर रहे हैं।

दतिया उपचुनाव का बिगुल बजा, बीजेपी ने कहा 'हमेशा तैयार', तो कांग्रेस खोल सकती है उम्मीदवार का नाम!

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सत्ता पक्ष बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां बीजेपी खुद को पूरी तरह तैयार बता रही है, वहीं कांग्रेस अगले दो दिनों में अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है।

भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है। बूथ, मंडल और जिला स्तर पर नियमित बैठकें होती हैं, इसलिए किसी भी उपचुनाव के लिए अलग से विशेष तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा।

अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा

पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की संभावित उम्मीदवारी पर पूछे गए सवाल के जवाब में खंडेलवाल ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दतिया से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश नेतृत्व केंद्रीय नेतृत्व को संभावित उम्मीदवारों का पैनल भेजेगा और अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

अयोध्या पदयात्रा पर निशाना साधा

इस दौरान हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित महाकाल से अयोध्या पदयात्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और कांग्रेस ने हमेशा देश की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

नामों पर भी विचार किया जा रहा

दूसरी ओर कांग्रेस भी दतिया उपचुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया दौरे के बाद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस 7 जुलाई तक अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। टिकट की दौड़ में वरिष्ठ नेता राजेंद्र भारती की पत्नी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। वहीं उनके बेटे, अवधेश नायक और घनश्याम सिंह के नामों पर भी विचार किया जा रहा है।

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि दोनों प्रमुख दल किस उम्मीदवार पर दांव लगाते हैं और दतिया का यह उपचुनाव किस दिशा में राजनीतिक समीकरण बदलता है।
 

संबंधित सामग्री

Gen Z को लेकर बिहार BJP एक्टिव, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद CM सम्राट चौधरी हुए सक्रिय

Gen Z को लेकर बिहार BJP एक्टिव, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद CM सम्राट चौधरी हुए सक्रिय

भारतीय जनता पार्टी बिहार में Gen Z युवाओं के साथ संपर्क साधने के लिए विशेष योजनाएं बना रही है, जिसमें युवा समस्याओं और उम्मीदों को समझने पर जोर दिया जाएगा।

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026