देहरादून अस्पताल में हंगामा

देहरादून के दून अस्पताल में हंगामा, लेडी डॉक्टर के साथ बदतमीजी, स्टाफ से मारपीट

देहरादून के दून अस्पताल में देर रात डॉक्टर्स और स्टाफ के साथ मारपीट हुई, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

देहरादून के दून अस्पताल में हंगामा, लेडी डॉक्टर के साथ बदतमीजी, स्टाफ से मारपीट

देहरादून के दून अस्पताल में हंगामा

देहरादून के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक दून अस्पताल में लेडी डॉक्टर और स्टाफ से मारपीट की गई है। मारपीट कर रहे लोग इमरजेंसी वार्ड में घुस गए और वहां रखी फाइलें फेंक दीं। ये सब देखकर इमरजेंसी में तैनात लेडी डॉक्टर उन्हें समझाने आई तो उनके साथ भी बदतमीजी की।

2 पक्षों में विवाद

घटना देर रात करीब 1:20 बजे की है, जब मेडिकल कराने पहुंचे 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेल्ट, लात-घूंसों और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद मारपीट करते हुए लोग वार्ड के अंदर घुस आए। स्टाफ ने स्थिति बिगड़ता देख पुलिस से कर मदद मांगी, जिसके कुछ वक्त बाद मौके पर भारी फोर्स पहुंची और सभी को अपने साथ ले गई। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

इमरजेंसी में पहुंचे 15-20 युवक

दोनों पक्षों के बीच पहले हॉस्पिटल के बाहर किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद दोनों की आपस में मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष मेडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। यहां मेडिकल की प्रक्रिया चल ही रही थी कि कुछ वक्त बाद दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। दूसरे पक्ष के इमरजेंसी में पहुंचते ही दोबारा कहासुनी हो गई। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। कुछ देर तक मामला शांत रहा, लेकिन कुछ देर बाद फिर से कई युवक इमरजेंसी में पहुंच गए।

लेडी डॉ. से धक्का-मुक्की

आरोप है कि दूसरी बार आए करीब 15-20 युवकों ने इमरजेंसी में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। बेल्ट से मारपीट की गई और लात-घूंसे भी चलाए गए। अचानक हुए इस हंगामे से मरीजों और स्टाफ में भी अफरातफरी मच गई। हंगामा बढ़ता देख EMO डॉक्टर, लेडी डॉक्टर और गार्ड्स बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो हमलावरों ने उनके साथ हाथापाई, अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की।

संबंधित सामग्री

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में CM पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। यह यात्रा विशेष आकर्षणों से भरी थी।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

देहरादून में ROB निर्माण की फीसिबिलिटी जांच शुरू, CM धामी के अनुरोध पर केंद्र ने शुरू कराई

देहरादून में ROB निर्माण की फीसिबिलिटी जांच शुरू, CM धामी के अनुरोध पर केंद्र ने शुरू कराई

देहरादून में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की व्यवहार्यता जांच शुरू हुई। ट्रैफिक और यातायात सुविधा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए CM धामी

‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए CM धामी

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं से भाई के रूप में राखी बंधवाई। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात कही।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026