देहरादून कॉलेज में हंगामा

देहरादून पॉलिटेक्निक में नकल के बाद बवाल और मारपीट

देहरादून के राजकीय पॉलिटेक्निक में नकल की घटना के बाद शिक्षकों और छात्रों के परिजनों के बीच मारपीट हुई। शिक्षकों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

देहरादून पॉलिटेक्निक में नकल के बाद बवाल और मारपीट

देहरादून कॉलेज में हंगामा

देहरादून के राजकीय पॉलिटेक्निक, पिट्ठूवाला में परीक्षा के दौरान नकल पकड़ने के बाद बवाल हो गया। मामला अगले दिन कॉलेज परिसर में मारपीट तक पहुंच गया। टीचर्स का आरोप है कि नकल करते पकड़े गए छात्र के परिजन कॉलेज पहुंचे और कंट्रोल रूम में घुसकर शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

शिक्षक और कर्मचारी विरोध में उतरे

मामले के बाद संस्थान के शिक्षक और कर्मचारी विरोध में उतर आए। उन्होंने काली पट्टी बांधकर काम शुरू किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। इधर, छात्र पक्ष ने भी टीचर्स पर बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

क्या है मामला?

मामले की शुरुआत 4 जून की दोपहर को हुई। पॉलिटेक्निक में परीक्षा के दौरान 2 छात्र एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिका देखकर लिखते दिखाई दिए। कॉलेज स्टाफ के मुताबिक यह पूरी घटना कक्षा में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई। इसके बाद परीक्षा नियंत्रण समिति ने दोनों छात्रों को कक्ष से बाहर बुलाकर पूछताछ की। कॉलेज कर्मचारियों का कहना है कि इस दौरान छात्र को एक माफीनामा लिखने को कहा गया। छात्र ने बताया कि उसके अभिभावक पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और उसके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई न हो। शिक्षकों के मुताबिक छात्र ने यह भी कहा कि कार्रवाई होने पर उसका करियर प्रभावित हो सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में CM पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। यह यात्रा विशेष आकर्षणों से भरी थी।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026