धीरेंद्र शास्त्री भोपाल पहुंचे

भोपाल पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, राम मंदिर विवाद पर बोले- दोषियों को मिलेगा महादंड, निष्पक्ष जांच जरूरी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भोपाल में राम मंदिर दान गड़बड़ी मामले पर चिंता व्यक्त की और निष्पक्ष जांच की मांग की।

भोपाल पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, राम मंदिर विवाद पर बोले- दोषियों को मिलेगा महादंड, निष्पक्ष जांच जरूरी

भोपाल।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने राम मंदिर से जुड़े कथित दान गड़बड़ी मामले और अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम के धाम से जुड़े किसी भी प्रकार के गलत कार्य से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है और ऐसे कृत्य करने वालों को "महादंड" मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से अपना काम करने देना चाहिए।

इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह केवल एक मंदिर का मामला नहीं है, बल्कि सनातन परंपरा और करोड़ों लोगों के विश्वास से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने भगवान राम के मंदिर में रहकर गलत कार्य किया है, तो उसे उसके कर्मों का कठोर दंड अवश्य मिलेगा। हालांकि, संघ या चंपत राय का नाम सामने आने और एफआईआर दर्ज नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है और इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

सांस्कृतिक सहभागिता का यह उदाहरण प्रेरणादायक

विदेशों में इस मामले को लेकर हो रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के मन में स्वाभाविक रूप से पीड़ा है। उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया की यात्रा के दौरान भी उन्होंने इस विषय का उल्लेख किया था।

अपने संबोधन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत के मुसलमानों के संदर्भ में इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पांच वक्त की नमाज अदा करने वाले लोग दीपावली भी मनाते हैं और रामकथा में भी शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक सहभागिता का यह उदाहरण प्रेरणादायक है।

सुलभ कैंसर उपचार का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा

भोपाल दौरे के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हबीबगंज स्थित कैंसर हीलर सेंटर का उद्घाटन भी किया। सेंटर के डायरेक्टर डॉ. तरंग कृष्ण ने बताया कि यहां कैंसर मरीजों को आधुनिक जांच, विशेषज्ञ परामर्श और गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उनका कहना है कि यह केंद्र भोपाल सहित आसपास के जिलों के मरीजों के लिए बेहतर और सुलभ कैंसर उपचार का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026