फायरिंग अमृतसर में

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

अमृतसर के प्रताप नगर में पूर्व जत्थेदार के घर के बाहर गोलीबारी हुई, पुलिस ने जांच शुरू की।

By : सोनिया रायकवार
अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

अमृतसर प्रताप नगर में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में घर के बाहर खड़ी कार के बोनट पर गोली लगी। मौके से एक कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त की रात करीब 11:04 बजे घर के बाहर खड़ी कार पर गोली लगी थी। परिवार को इसका पता 13 अगस्त शाम करीब सवा 5 बजे चला, जब ड्राइवर कार साफ कर रहा था। जांच में गोली .32 बोर की बताई जा रही है।

CCTV में स्कूटर सवार युवक दिखा

घटना से जुड़े CCTV फुटेज में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। फुटेज में लाल टी-शर्ट पहने एक युवक स्कूटर से इलाके में आता-जाता और बाद में चौक पर फोन पर बात करता दिखाई दिया। पुलिस स्कूटर के नंबर के आधार पर युवक को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उसकी पहचान और घटना में उसकी भूमिका को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने कई एंगल से शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल मौके पर पहुंचे। DCP इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि शुरुआती जांच में गोली ऊपर से नीचे की ओर आने की संभावना सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस दिशा से चली। पुलिस आसपास के घरों और इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फोरेंसिक टीम की मदद से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से FIR दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

पूर्व जत्थेदार ने क्या कहा?

ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि उन्हें किसी तरह की सीधी धमकी या फोन नहीं आया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि पहले भी रास्ते में उनकी गाड़ी को साइड मारने या काफिले में गाड़ी घुसाने जैसी घटनाएं हुई हैं, लेकिन उन्होंने इन्हें गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि गोली कुछ फीट इधर-उधर होती तो संतरी या किसी राहगीर को लग सकती थी। उन्होंने फायरिंग के पीछे किसी व्यक्ति या संगठन की भूमिका को लेकर कोई दावा नहीं किया और कहा कि इसकी वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

सुखबीर बादल को धार्मिक सजा देने से जुड़ा है मामला

ज्ञानी रघबीर सिंह ने करीब दो साल पहले सुखबीर सिंह बादल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी। 13 अगस्त को महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में सुखबीर बादल पर निहंग द्वारा कृपाण से हमला किए जाने की घटना भी सामने आई थी।फिलहाल पुलिस फायरिंग की घटना और इसके पीछे की मंशा की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026