गर्भवती नाबालिग का गैंगरेप

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक 17 साल की लड़की ने इंटर कास्ट लव मैरिज की थी। परिजनों के साथ समाज के प्रमुखों ने उसके ससुराल पहुंचकर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद गोंडवाना नेता और उसके जीजा ने किडनैप कर गैंगरेप किया है।उन्हें पता चला कि, लड़की 5 महीने की प्रेग्नेंट है, तो उसे जबरन अबॉर्शन की दवा खिला दी गई। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। मामला बैकुंठपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, खड़गवां थाना क्षेत्र की गोंड समाज की युवती ने कुछ महीने पहले दूसरे समाज के युवक से लव मैरिज की थी। लड़की के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच पता चला कि, उनकी बेटी ने शादी कर ली है।जिसके बाद युवती के माता-पिता और गोंड समाज के लोग उसके ससुराल पहुंचे। युवती का पति काम पर गया था। इस बीच परिजन जबरन युवती को ससुराल पक्ष के विरोध के बावजूद अपने साथ ले गए। इसके बाद परिजनों ने ही बेटी को समाज प्रमुख गोंडवाना नेता रमेश टेकाम और उसके जीजा दरोगा सिंह को सौंप दिया।

समाज के प्रमुखों ने किया गैंगरेप

आरोप है कि, युवती को रमेश टेकाम अपने घर सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर के किराना दुकान ले गया, जहां अपने जीजा दरोगा सिंह के साथ मिलकर गैंगरेप किया। जब उन्हें पता चला कि युवती 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं, तो दोनों ने युवती के पेट में मालिश कर बच्चा गिराने की कोशिश भी की।5 जुलाई को युवती को मेडिकल स्टोर में अबॉर्शन की दवा खरीदने के लिए भेजा। इस बीच युवती मेडिकल स्टोर गई, तो फोन पर अपने पति को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पति बैकुंठपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस के सहयोग से युवती को रमेश टेकाम के घर से बरामद किया गया।युवती अपने पति के साथ बैकुंठपुर कोतवाली थाने पहुंचकर केस दर्ज कराई। शिकायत में युवती ने बताया है कि रमेश टेकाम और दरोगा सिंह ने उसके साथ कई बार रेप किया है।

आरोपियों में ये शामिल

रमेश सिंह (58), गोंडवाना नेता
दरोगा सिंह (56), जीजा

परिजनों ने पहले दी थी शादी की सहमति

युवती के पति ने बताया कि, परिजनों ने पहले शादी के लिए सहमति दी थी। युवती उसके साथ चली गई, तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों जब थाने पहुंचे और परिजनों को बुलाया गया तो परिजनों ने शिकायत वापस ले ली थी। परिजनों ने शादी को सहमति दे दी थी। लेकिन बाद में समाज के दबाव में वे शादी के खिलाफ हो गए।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने गोंडवाना नेता रमेश टेकाम और उसके जीजा दरोगा सिंह को 19 जुलाई को सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

पॉक्सों एक्ट की धारा लगाई गई

पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी के खिलाफ थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 216/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(f), 64(2)(m), 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी रमेश टेकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


 

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में जेबों की कमी एक ऐतिहासिक और आर्थिक मुद्दा है, जो फैशन पर अधिक जोर देने और पुरुष प्रधान समाज की वजह से है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026