भारी बारिश से मध्य प्रदेश में तबाही

उमरिया में जोहिला डैम के 2 गेट खुले, कई जिलों में बारिश से हाहाकार,सीहोर में 5 घंटे में 8.3 इंच बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल बंद हैं और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

उमरिया में जोहिला डैम के 2 गेट खुले, कई जिलों में बारिश से हाहाकार,सीहोर में 5 घंटे में 8.3 इंच बारिश

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के बाद कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। सीहोर में महज 5 घंटे में 8.3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई रास्ते बंद हो गए हैं। श्यामपुर, चरनाल, झरखेड़ा और छतरी में घरों में पानी भर गया।

उमरिया में जोहिला डैम के 2 गेट खोले

उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में करीब 1 इंच बारिश दर्ज हुई है। प्रशासन ने जलस्तर और आसपास के क्षेत्रों पर नजर बनाए रखी है।

भोपाल में कॉलोनियों में जलभराव

राजधानी भोपाल में रविवार रात से तेज बारिश जारी है। कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। अपोलो हॉस्पिटल के आसपास भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली। VIP रोड पर बीच सड़क पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया।

बारिश के चलते भोपाल में स्कूल बंद

लगातार बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने भोपाल में स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया। हालांकि आदेश जारी होने से पहले कई बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे। बाद में उन्हें वापस घर लौटना पड़ा।

रायसेन का रामलीला मैदान जलमग्न

रायसेन में भी तेज बारिश का असर देखने को मिला। रामलीला मैदान पूरी तरह पानी में डूब गया। शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विदिशा और शाजापुर में भी तेज बारिश

विदिशा में सड़कों पर पानी भरने लगा है। वहीं शाजापुर में सावन के दूसरे सोमवार को करीब 6 घंटे में 4 इंच बारिश दर्ज हुई। शुजालपुर में तड़के 3 बजे से हुई तेज बारिश के बाद किसानों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

शिवपुरी और हरदा में भी बारिश का दौर

शिवपुरी के कोलारस में करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। हरदा में रविवार शाम से बारिश लगातार जारी है। कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते प्रशासन को नदी-नालों, डैम और निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026