हेमंत सोरेन की अपील

झारखण्ड सीएम सोरेन ने भरा वोटर सत्यापन फॉर्म, राज्य के मतदाताओं से समय पर SIR प्रक्रिया पूरी करने की अपील

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदाता सूची के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं से समय पर जानकारी सत्यापित कराने की अपील की।

By : रोहन उमक
झारखण्ड सीएम सोरेन ने भरा वोटर सत्यापन फॉर्म, राज्य के मतदाताओं से समय पर SIR प्रक्रिया पूरी करने की अपील

झारखण्ड सीएम सोरेन ने भरा वोटर सत्यापन फॉर्म, राज्य के मतदाताओं से समय पर SIR प्रक्रिया पूरी करने की अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत स्वयं अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा किया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर वोटर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण ताकतों में से एक है और इसे सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

SIR प्रक्रिया के दौरान झारखण्ड सीएम सोरेन

बीएलओ की मौजूदगी में पूरा किया सत्यापन

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 की बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने भी अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र स्वयं भरकर जमा किया।

मतदाताओं से समय पर जानकारी सत्यापित कराने की अपील

हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे समय रहते अपना एसआईआर प्रपत्र भरें और मतदाता सूची में दर्ज अपनी व्यक्तिगत जानकारी का सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक पात्र नागरिक मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मतदाता का नाम और विवरण मतदाता सूची में सही दर्ज होना बेहद आवश्यक है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

'शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला'

मुख्यमंत्री ने कहा कि अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल अपना ही सत्यापन न कराएं, बल्कि अपने परिवार, पड़ोस और अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के नागरिक इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ईआरओ-सह-एडीएम रांची धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन तथा बूथ लेवल ऑफिसर वेरोनिका देवी सहित निर्वाचन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की बैठक में JPSC पुनर्गठन, CGL परीक्षा गड़बड़ियों की जांच, और विशेष विधानसभा सत्र पर चर्चा होगी।

CAMPA की गवर्निंग बॉडी बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

CAMPA की गवर्निंग बॉडी बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CAMPA बैठक में वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर जोर दिया, गुणवत्ता और पारदर्शिता के लिए निर्देश दिए।

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

रांची में छात्र प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के पुतले फूंकने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ तनावपूर्ण झड़पें हुईं।

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026