हिमाचल युवाओं की कजाकिस्तान यात्रा

कजाकिस्तान पहुंचे हिमाचल के 30 आईटीआई विद्यार्थी, CM सुक्खू से वर्चुअल संवाद में साझा किए अनुभव

हिमाचल प्रदेश के 30 आईटीआई विद्यार्थी कजाकिस्तान में तकनीकी और औद्योगिक अनुभव प्राप्त करने के लिए पहुंचे, जिससे उनके कौशल और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

By : रोहन उमक
कजाकिस्तान पहुंचे हिमाचल के 30 आईटीआई विद्यार्थी, CM सुक्खू से वर्चुअल संवाद में साझा किए अनुभव

कजाकिस्तान पहुंचे हिमाचल के 30 आईटीआई विद्यार्थी, CM सुक्खू से वर्चुअल संवाद में साझा किए अनुभव

हिमाचल प्रदेश के 30 आईटीआई विद्यार्थियों का दल अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट के तहत कजाकिस्तान पहुंच गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में गए इस प्रतिनिधिमंडल ने प्रवास के दौरान शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कजाकिस्तान में तकनीकी शिक्षा, आधुनिक औद्योगिक तकनीकों और कार्य संस्कृति से जुड़े अपने शुरुआती अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।

हिमाचल सीएम सुक्खू

विद्यार्थियों ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय दौरा उन्हें वैश्विक स्तर की तकनीकी शिक्षा और उद्योगों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान कर रहा है। राज्य सरकार का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं के कौशल विकास के साथ-साथ उनके रोजगार के अवसरों को भी नई दिशा देंगे।

सीएम सुक्खू ने युवाओं को दिया प्रेरणादायी संदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और विदेश में हिमाचल प्रदेश तथा भारत का उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि वे आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय कार्य संस्कृति से परिचित होकर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा और वैश्विक अवसरों से जोड़ना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन से मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

सीएम सुक्खू ने विद्यार्थियों को जानकारी दी कि उनकी सरकार ने कार्यभार संभालने के बाद एक इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन कंपनी की स्थापना की है। यह कंपनी प्रदेश के युवाओं को देश और विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 30 युवाओं को लगभग 36 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन कंपनी में पंजीकरण कराने का आग्रह करते हुए कहा कि इसके माध्यम से योग्य युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ा जाएगा।

कौशल विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार पहल

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भी विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और वैश्विक अवसरों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजेश धर्माणी ने कहा कि इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट विद्यार्थियों के कौशल विकास, आत्मविश्वास और व्यावसायिक क्षमता को मजबूत करती हैं। साथ ही, उन्हें वैश्विक मानकों के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण और आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली को समझने का व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य हिमाचल के युवाओं को विश्वस्तरीय अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें भविष्य की तकनीकी और औद्योगिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने बीजेपी विधायकों की संपत्ति की जांच की मांग की, कहा- भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित संपत्ति की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच।

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विकास के लिए नई योजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर की घोषणा की।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026