जालंधर में छात्रा की आत्महत्या

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

By : सोनिया रायकवार
जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में बीए की छात्रा ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। मां उसे उठाकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक, युवती सुबह टहलते हुए बिल्डिंग की बालकनी की तरफ गई थी। मृतका की पहचान महकप्रीत कौर (21) के रूप में हुई है, जो BA फाइनल ईयर की छात्रा थी। परिवार ने पुलिस को बताया कि वह डिप्रेशन की दवा ले रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

छात्रा ने बाल्कनी से लगाई छलांग

मामला 66 फिट रोड पर स्थित जालंधर हाइट्स में शनिवार (22 अगस्त) शाम को सामने आया। पुलिस ने बताया कि लड़की की मौत की शाम को सूचना मिली थी। परिवार का कहना है कि महकप्रीत कौर सुबह टहलते हुए बिल्डिंग की बाल्कनी की तरफ गई और नीचे गिर गई। मां ने उसे देखा तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची।

अंदरूनी चोटें ज्यादा आईं

जालंधर हाइट्स चौकी के इंचार्ज जसवीर चंद ने बताया कि छात्रा को अंदरूनी चोटें ज्यादा आईं थीं। उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। जांच के बाद मोबाइल परिवार को सौंप दिया गया है।

APJ कॉलेज में पढ़ती थी छात्रा

परिवार ने बेटी के संस्कार को लेकर पोस्टर भी जारी किया है। इसमें बताया गया है उसका संस्कार शाम 4 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा। महकप्रीत कौर APJ कॉलेज में पढ़ती थी। परिवार के अनुसार बेटी पढ़ाई में होनहार थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि फेल होने वाली कोई बात सामने नहीं आई है।

बड़ी बहन बेंगलुरु में पढ़ती, छोटा भाई 10वीं में

उसके पिता की अटारी बाजार में स्पोर्ट्स शूज की दुकान है। उसकी बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। बहन बेंगलुरु में पढ़ाई कर रही है, जबकि भाई 10वीं क्लास में पढ़ता है।

सुसाइड के एंगल से पुलिस कर रही जांच

थाना सदर के SHO संजीव सूरी ने बताया कि परिवार के बयान पर 174 की कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चलता है कि छात्रा ने छलांग लगाकर सुसाइड किया है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल पर जांच की गई, लेकिन वहां से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम के लिए डेडबॉडी को परिवार को सौंप दिया गया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने बीजेपी विधायकों की संपत्ति की जांच की मांग की, कहा- भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित संपत्ति की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026