जौनपुर में खौफनाक हत्या

जौनपुर मर्डर का खुलासा, प्रेमी ने महिला को 3 टुकड़ों में काटा, कटे पैर को ठिकाने लगाने के दौरान हुई मुठभेड़

उत्तरप्रदेश के जौनपुर में महिला का कटा हुआ शव मिला, आरोपी युवक को पुलिस ने 14 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

जौनपुर मर्डर का खुलासा, प्रेमी ने महिला को 3 टुकड़ों में काटा, कटे पैर को ठिकाने लगाने के दौरान हुई मुठभेड़

प्रेमी ने महिला को 3 टुकड़ों में काटा

उत्तरप्रदेश के जौनपुर में रविवार की सुबह मिले महिला के हाथ पैर कटे शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महज 14 घंटे के अंदर ही आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि महिला के शव को 3 टुकड़ों में काटा गया था और पैर को ठिकाने लगाते वक्त आरोपी संग पुलिस की मुठभेड़ हुई। 

आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह पॉलिथीन में लपेट गए महिला के शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मड़ियाहू पुलिस ने बताया है कि महिला पकड़े गए आरोपों की प्रेमिका थी और आरोपी ने ही हाथ और पैर काटकर महिला के शव को पॉलीथिन में लपेटकर रानीपुर बाईपास के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।

पुलिस से मुठभेड़

मुखबिर द्वारा सूचना मिली की घटना में शामिल आरोपी रामनगर ब्लॉक गेट की तरफ जा रहा है, जिसके बाद मौके पर घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक से आ रहे आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमल खाखरिया उर्फ दिलीप के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि वह गुजरात के भावनगर का रहने वाला है और वर्तमान में मड़ियाहू के टीचर्स कॉलोनी में रह रहा था। 

चैट को लेकर विवाद

पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि 4 जुलाई को वह मृतका रेशमा खातून उर्फ सना को वाराणसी के बाबतपुर स्थित अपने किराए के कमरे में ले गया था। वहीं, मोबाइल में चैट देखने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद उसने गुस्से में सोते वक्त सना की चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने महिला के हाथ और पैर को अलग-अलग काट दिया और धड़ को रानीपुर बाईपास के पास स्थित झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं पैर को ठिकाने लगाने के दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित सामग्री

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026