झारखंड CM को धमकी

झारखंड CM हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार; प्रदर्शन के दौरान दी थी धमकी

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं के विरोध के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

By : रोहन उमक
झारखंड CM हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार; प्रदर्शन के दौरान दी थी धमकी

झारखंड CM हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार; प्रदर्शन के दौरान दी थी धमकी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बोकारो से एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और प्रदर्शनकारियों को भड़काने का आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार, 14 अगस्त को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक की पहचान बोकारो जिले के विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ रांची के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मामले को लेकर अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके बयान तथा प्रदर्शन के दौरान उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

BNS के तहत मामला दर्ज

कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने मीडिया को बताया कि विश्वजीत कुमार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर भड़काने और मुख्यमंत्री को धमकी देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थीं। इसी स्टेडियम में नौकरी के अभ्यर्थी JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

रांची में हो रहे प्रदर्शन की एक झलक

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच के दौरान उसके कथित बयान और प्रदर्शन में उसकी गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

10 अगस्त को हुआ था विधानसभा घेराव

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों ने 10 अगस्त को ‘विधानसभा घेराव’ का आह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी इस्तेमाल किए गए।

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने छोड़े वाटर केनन

600 प्रदर्शनकारियों पर FIR

विधानसभा मार्च के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने कुल 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें करीब 100 प्रदर्शनकारियों को नामजद किया गया है, जबकि 500 अन्य को अज्ञात के रूप में दर्ज किया गया है।

अब मुख्यमंत्री को कथित धमकी देने के मामले में बोकारो से युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई और जांच पर नजर बनी हुई है। भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विरोध के बीच इस मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है।

संबंधित सामग्री

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की बैठक में JPSC पुनर्गठन, CGL परीक्षा गड़बड़ियों की जांच, और विशेष विधानसभा सत्र पर चर्चा होगी।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026