झारखंड की राजनीतिक तनाव

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

झारखंड में घुसपैठ की जांच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र और भाजपा पर आरोप लगाया है कि यह जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए है।

By : रोहन उमक
‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

झारखंड में संताल परगना क्षेत्र में कथित अवैध घुसपैठ की जांच को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह मुद्दा जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों जैसे असली सवालों से भटकाने के लिए उठाया जा रहा है।

रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पिछले कई वर्षों से घुसपैठ का मुद्दा उठाती रही है, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में डिटेंशन सेंटर खोलने की मांग केवल राजनीतिक एजेंडा है।

झारखण्ड सीएम सोरेन

‘2014 से भाजपा उठा रही यही मुद्दा’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार घुसपैठ का मुद्दा उछाला जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यह इतना बड़ा मुद्दा था तो अब तक इसका समाधान क्यों नहीं किया गया।

उन्होंने असम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी इस मुद्दे को लेकर काफी शोर मचाया गया था, लेकिन उसके परिणाम क्या निकले, इस पर कोई चर्चा नहीं करता। सीएम ने कहा कि अगर कहीं अवैध घुसपैठ जैसी गतिविधियां हो रही हैं तो उसे रोकना पूरी तरह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

डिटेंशन सेंटर पर भी उठाए सवाल

सीएम सोरेन ने कहा कि डिटेंशन सेंटर कोई नई व्यवस्था नहीं है, पहले भी ऐसे सेंटर मौजूद रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या अब सीमावर्ती इलाकों के अलावा रांची और हर पंचायत में भी डिटेंशन सेंटर खोले जाएंगे?

मुख्यमंत्री सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने से बच रही है और भावनात्मक विषयों को हवा देकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र को घेरा

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीएम ने कहा कि देश में आज सबसे बड़े मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी और ईंधन की बढ़ती कीमतें हैं, लेकिन इन विषयों पर कोई गंभीर चर्चा नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि सस्ते दाम पर कच्चा तेल उपलब्ध होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत क्यों नहीं मिल रही, यह सवाल कोई नहीं पूछ रहा।

सीएम सोरेन ने कहा कि हर राज्य की सामाजिक और सांस्कृतिक जरूरतें अलग होती हैं। उनकी सरकार झारखंड के मूलवासियों और स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम करती है, जबकि केंद्र सरकार चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दे रही है।

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की बैठक में JPSC पुनर्गठन, CGL परीक्षा गड़बड़ियों की जांच, और विशेष विधानसभा सत्र पर चर्चा होगी।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता बंसीलाल साहू और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई, जब नेता एक आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026