कर्नाटक दौरे पर सुक्खू की महत्वपूर्ण बैठक

कर्नाटक में श्री श्री रविशंकर से मिले सीएम सुक्खू, प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण पर हुई खास चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने कर्नाटक दौरे पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की और प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की।

By : रोहन उमक
कर्नाटक में श्री श्री रविशंकर से मिले सीएम सुक्खू, प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण पर हुई खास चर्चा

कर्नाटक में श्री श्री रविशंकर से मिले सीएम सुक्खू, प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण पर हुई खास चर्चा

कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर सामाजिक, आध्यात्मिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की। इस दौरान प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण, ग्रामीण आत्मनिर्भरता और भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने जैसे मुद्दे बातचीत के केंद्र में रहे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती और जैविक जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में किसानों को रासायनिक खेती से हटाकर प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित किया जा रहा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य भी मिल सके।

श्री श्री रविशंकर के साथ सीएम सुक्खू

गौ संरक्षण को लेकर सरकार की नई पहल

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन को लेकर कई योजनाओं पर काम कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में बड़े स्तर पर गौ-सदनों और गौ-अभ्यारण्यों की स्थापना की गई है। इसके साथ ही सरकार स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों और उद्योग समूहों को सरकारी गौ-सदनों को गोद लेने की अनुमति देने की योजना भी तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल पशु संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

आश्रम में की गौसेवा, हिमाचल के लोगों से मिले

कर्नाटक स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने आश्रम परिसर में गौसेवा भी की। इस दौरान उन्होंने वहां सेवाएं दे रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में हिमाचल के लोग अपनी मेहनत, ईमानदारी और संस्कारों के कारण अलग पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आश्रम में हिमाचल के लोगों से मिलकर उन्हें पारिवारिक अपनापन महसूस हुआ। साथ ही मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हिमाचल प्रदेश में स्थित आश्रम और उससे जुड़े सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों को राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

श्री श्री रविशंकर

श्री श्री रविशंकर ने की पहल की सराहना

इस अवसर पर श्री श्री रविशंकर ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संतुलन के लिए इस तरह की पहल बेहद जरूरी है और इससे समाज को सकारात्मक दिशा मिलेगी।

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने बीजेपी विधायकों की संपत्ति की जांच की मांग की, कहा- भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित संपत्ति की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच।

सीएम डॉ. मोहन लगातार कर रहे अन्नदाता से संवाद, किसानों को हर लाभ देने प्रतिबद्ध सरकार

सीएम डॉ. मोहन लगातार कर रहे अन्नदाता से संवाद, किसानों को हर लाभ देने प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएँ शुरू की।

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विकास के लिए नई योजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर की घोषणा की।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026