केदारनाथ यात्रा रोकी गई

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

लगातार भारी बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन की चपेट में है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है, है और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखा जा रहा है। 

कई स्थानों पर भारी भूस्खलन

आज सुबह गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ियों से लगातार मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से पैदल मार्ग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हालातों को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन प्रातः 6 बजे से यात्रियों को गौरीकुंड और सोनप्रयाग में रोक दिया। किसी भी यात्री को आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई। बारिश के कारण सोनप्रयाग-गौरीकुंड मोटर मार्ग भी बंद रहा, जिससे शटल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

मलबा हटाने का कार्य जारी

प्रशासन, पुलिस, DDRF और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर लगातार निगरानी कर रही हैं। क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को सुरक्षित करने और मलबा हटाने का कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा  शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। मौसम विभाग ने आगामी समय में भी भारी बारिश की संभावना जताई। ऐसे में प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही यात्रा की योजना बनाएं।

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के मैगी प्वाइंट के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी, सड़क सिंगल लेन में सीमित।

MP में फिर बारिश का तांडव कहीं स्कूल बंद, कहीं सड़कों पर नाव तो कहीं नाले में बह गया चरवाहा !

MP में फिर बारिश का तांडव कहीं स्कूल बंद, कहीं सड़कों पर नाव तो कहीं नाले में बह गया चरवाहा !

मध्य प्रदेश में मानसून से भारी बारिश के कारण स्कूल बंद और जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदियाँ उफान पर हैं और कई जगहों पर आवागमन रुका है।

देशभर में बारिश का डबल अटैक! दिल्ली से MP और हिमाचल तक बिगड़े हालात

देशभर में बारिश का डबल अटैक! दिल्ली से MP और हिमाचल तक बिगड़े हालात

भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में जलभराव, बाढ़ और लैंडस्लाइड ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026