किसान की निर्मम हत्या

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

रोहतास जिले के खैरा भुतहा गांव में जमीन विवाद के चलते किसान महेंद्र नट की हत्या हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, मृतक की बेटी ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया।

By : हेमा गुप्ता
जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के खैरा भुतहा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गई है।

मृतक की पहचान महेंद्र नट के रूप में की गई है, जो कि खैरा भुतहा गांव का निवासी है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

​क्या है पूरा मामला?

जमीन विवाद के चलते किसान की हत्या कर दी गई। पहले गांव में अफवाह फैली थी कि- महेंद्र नट की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हुई लेकिन बाद में जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली। 

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि - 'महेंद्र की मौत बिजली से नहीं हुई क्योकि उसके शरीर में झुलसने का कोई निशान नहीं मिला। इससे यह स्पष्ट नहीं होता की युवक की करेंट लगने से मौत हुई है।'

पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए मामले की जांच कर रही है।

मृतक की बेटी का बयान 

​मृतक किसान की बेटी खुशबू कुमारी ने बयान में आरोप लगाते हुए बताया कि-

'पिता का लंबे समय से पड़ोस के रहने वाले प्रमोद यादव और कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बेटी ने दावा किया कि इस विवाद के संबंध में पहले भी झगड़े हो चुके थे जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई थी।

परिजनों का मानना है कि इस विवाद की वजह से उनके पिता की हत्या की गई है।

​पुलिस कर रही मामले की जांच

​सूचना मिलते ही एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह टीम  के साथ खैरा भुतहा गांव पहुंचे। उन्होंने वहां का गहन निरीक्षण किया और परिजनों से  पूछताछ की। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर हॉस्पिटल  भेज दिया।

SDPO का कहना है कि- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों की जांच की जाएगी।  फिलहाल पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।  


 

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026