लाठीचार्ज पर मनरेगा कर्मी

मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

पंजाब के खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों की मांगों में नियमितीकरण और वेतन भुगतान शामिल हैं।

मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

खन्ना में मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

मनरेगा कर्मचारियों और वर्करों के प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध के आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए, जिनमें महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। लुधियाना जिले के खन्ना में बुधवार को मनरेगा कर्मचारियों और वर्करों ने विभाग में स्थायीकरण, कई महीनों से लंबित वेतन जारी करने और अन्य मांगों को लेकर पंजाब स्तर पर खन्ना में एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके तहत पंजाब के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कर्मचारी खन्ना के प्रेम भंडारी पार्क में एकत्र हुए थे।

प्रदर्शनकारियों ने रोष मार्च निकाला

पार्क में सभा करने के बाद, सभी प्रदर्शनकारी रोष मार्च निकालते हुए अमलोह रोड स्थित पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध के आवास की ओर रवाना हुए। मंत्री के आवास के बाहर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने सड़क पर बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्कामुक्की

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े और बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज और भगदड़ के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

मनरेगा कर्मचारियों का आरोप 

पुलिस ने उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग किया, जबकि वे केवल अपनी मांगों को लेकर मंत्री तक पहुंचना चाहते थे।

घायल कर्मचारियों में कई महिलाएं भी शामिल

घायल कर्मचारियों में कई महिला वर्कर भी शामिल हैं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। यूनियन नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि मनरेगा कर्मचारी 18 वर्षों से ग्रामीण विकास में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक नियमित नहीं किया गया। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसे खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से भेजा गया।

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026