लेपर्ड अटैक इन धमतरी

धमतरी में तेंदुए का आतंक: घर में घुसकर दो ग्रामीणों पर हमला, गुस्साए लोगों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला

धमतरी में एक तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया जब वे सो रहे थे। ग्रामीणों ने तेंदुए को मार डाला और वन विभाग ने जांच शुरू की है।

धमतरी में तेंदुए का आतंक: घर में घुसकर दो ग्रामीणों पर हमला, गुस्साए लोगों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले की एक डरावनी घटना सामने आई है। नगरी ब्लॉक के बिरगुड़ी रेंज अंतर्गत कर्राघाटी गांव में रात के समय एक तेंदुआ अचानक घर में घुस गया और सो रहे दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरकर मार डाला।

सोते समय दो ग्रामीणों पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, तेंदुआ रात में अचानक एक ग्रामीण के घर में पहुंच गया। वहां सो रहे धरम नेताम और गांधी नेताम पर उसने हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों ग्रामीणों और तेंदुए के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ वहां से निकलकर एक अन्य घर में जा घुसा।

समय पर इलाज से घायलों की हालत में सुधार

ग्रामीणों ने तत्काल घायल दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण की हालत गंभीर थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने के बाद अब उसकी स्थिति सामान्य है। डॉक्टरों की निगरानी में दोनों घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में जंगली जानवरों को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला

हमले के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया और नियमानुसार उसका अंतिम निपटान किया। वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वन क्षेत्र में बढ़ी जंगली जानवरों की आवाजाही

धमतरी का नगरी क्षेत्र जंगलों से घिरा हुआ है, जहां अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी वन्यजीवों के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं। घर में घुसकर हुए इस तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन के सिंहस्थ 2028 प्रोजेक्ट में सड़क और पुल के अलाइनमेंट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिससे अतिरिक्त जमीन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

करौंदा, जो भारत में लोकप्रिय है, न केवल खाद्य संवर्धन में बल्कि आयुर्वेदिक उपयोग में भी महत्वपूर्ण है, जिसमें विटामिन सी और फाइबर समृद्ध होते हैं।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026