लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे धंसा

18 दिनों में 84 जगहों पर धंसा सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली पर भी लगाई रोक

उद्घाटन के 18 दिन बाद ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 84 जगहों पर धंस गया। NHAI ने कार्रवाई करते हुए PNC इंफ्राटेक को नॉन-परफॉर्मर घोषित किया।

18 दिनों में 84 जगहों पर धंसा सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली पर भी लगाई रोक

18 दिनों में 84 जगहों पर धंसा सबसे महंगा एक्सप्रेसवे

18 दिन में 84 जगह से धंसा 4700 करोड़ रुपए का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे। जब इस एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन हुआ था तब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि ‘उत्तर प्रदेश के नेशनल हाईवे अमेरिका के जैसे होंगे। ये वचन, मैं आपको देना चाहता हूं।’ 

18 दिन में खुली पोल

केंद्रीय परिवहन मंत्री का ये दावा महज 18 दिन में ही गलत साबित हो गया। हालत ये है कि 63 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे 18 दिन में 84 जगहों पर धंस चुका है। इसके बाद NHAI को एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी PNC इंफ्राटेक लिमिटेड को नॉन-परफॉर्मर घोषित करना पड़ा। कंपनी के 3 अफसरों को हटा दिया, और अगले 2 साल के लिए बैन भी कर दिया। अब IIT खड़गपुर की टीम इस एक्सप्रेस-वे की जांच करेगी। 

टोल वसूली पर रोक

लोगों के लिए अच्छी खबर ये है कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल कोई टोल नहीं लगेगा। सड़क धंसने और जगह-जगह खराब होने की शिकायतों के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल वसूली रोक दी है। जब तक सड़क की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह फैसला लागू रहेगा। एक्सप्रेस-वे की कानपुर लेन पर 39 जगह पैचवर्क हो चुका है। लखनऊ लेन पर 45 जगह मरम्मत की जा चुकी है। यानी पूरे एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने के कारण से कुल 84 जगह पर मरम्मत करनी पड़ी। 

NHAI की कार्रवाई

बता दे इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को हुआ था। अभी 20 दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि सोशल मीडिया पर शिकायतें आने लगीं। लोग तस्वीरें और वीडियो डाल रहे थे, जिनमें सड़क के कई हिस्से धंसे हुए नजर रहे थे। ऊपरी परत उधड़ गई थी और पैचवर्क भी नजर आए। आम लोगों की इन शिकायतों ने NHAI को हिला दिया। इसके बाद NHAI ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को हटा दिया। उनकी जगह बरेली की परियोजना निदेशक नवरत्न को जिम्मेदारी सौंपी गई। पहले के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ठेकेदार कंपनी PNC के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कंपनी को ही करनी पड़ेगी। टोल की भी भरपाई उसी से ली जाएगी।

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026