खाद बिक्री पर रोक

मध्य प्रदेश में खाद की बिक्री पर रोक, 82 लाख किसानों की बढ़ी चिंता

मध्य प्रदेश में स्टॉक के सत्यापन के लिए खाद की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई गई। इससे राज्य के 82 लाख किसान प्रभावित हो सकते हैं।

By : शिवम् पांडेय
मध्य प्रदेश में खाद की बिक्री पर रोक, 82 लाख किसानों की बढ़ी चिंता

खाद बिक्री पर रोक

भोपाल। मध्य प्रदेश में खाद की बिक्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर खाद के स्टॉक का मिलान करने के निर्देश दिए हैं। स्टॉक के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक खाद की बिक्री पर रोक लगाए जाने की बात सामने आई है। विभाग की ओर से यह कदम खाद के उपलब्ध स्टॉक और रिकॉर्ड में दर्ज मात्रा के बीच मिलान सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों को जिले में मौजूद खाद के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने और रिकॉर्ड से उसका मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं।

82 लाख किसानों पर असर की चिंता

प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान खरीफ सीजन की फसल के लिए खाद पर निर्भर हैं। ऐसे में बिक्री पर रोक की खबर से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर उन किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिन्हें तत्काल खाद की जरूरत है। किसानों की नजर अब इस बात पर है कि स्टॉक मिलान की प्रक्रिया कितने समय में पूरी होती है और खाद की बिक्री दोबारा कब शुरू की जाती है।

क्यों लिया गया फैसला?

कृषि विभाग का मुख्य उद्देश्य खाद के स्टॉक की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना और रिकॉर्ड में दर्ज मात्रा का मौके पर उपलब्ध खाद से मिलान करना है। इसके बाद स्थिति के आधार पर आगे खाद वितरण को लेकर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल प्रदेशभर के कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को स्टॉक सत्यापन की प्रक्रिया पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद की बिक्री पर रोक के बीच किसानों को अब विभाग के अगले आदेश का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026