नवविवाहिता की मौत

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौ-त

ग्वालियर में शादी के तीन दिन बाद नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया, और 100 दिन इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी।

By : सोनिया रायकवार
शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौ-त

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। शादी के महज तीन दिन बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में करीब 100 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 6 अगस्त को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना लक्ष्मणगढ़ गांव की है।

मृतका की पहचान 22 वर्षीय सपना गुर्जर, निवासी गोरमी, भिंड के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नवविवाहिता द्वारा यह कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

25 अप्रैल को हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मणगढ़ गांव निवासी पान सिंह गुर्जर के बेटे सौरभ गुर्जर की शादी 25 अप्रैल 2026 को सपना गुर्जर से हुई थी। शादी के बाद सपना ससुराल पहुंची थी और घर में विवाह से जुड़ी रस्में चल रही थीं।

28 अप्रैल को मुंह दिखाई की रस्म के दौरान सपना बाथरूम जाने की बात कहकर वहां गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह गंभीर हालत में मिली।

परिजन उसे तत्काल ग्वालियर के बिरला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के एसएसबी अस्पताल रेफर किया गया।

ग्वालियर और दिल्ली के अस्पतालों में चला इलाज

सपना का दिल्ली के अस्पताल में भी उपचार कराया गया। बाद में उसे वापस ग्वालियर लाया गया, जहां अलग-अलग अस्पतालों में उसका इलाज चलता रहा।

पुलिस के अनुसार, 26 जून से सपना ग्वालियर के सिटी लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थी। डॉक्टर लगातार उसका इलाज कर रहे थे, लेकिन करीब 100 दिन बाद उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका।

6 अगस्त को इलाज के दौरान सपना ने दम तोड़ दिया।

आत्महत्या के प्रयास की वजह अब भी रहस्य

घटना के बाद सपना की हालत लगातार गंभीर बनी रही, जिसके कारण वह पुलिस को अपना बयान नहीं दे सकी। पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।

शादी के सिर्फ तीन दिन बाद सपना ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

मायके और ससुराल पक्ष ने किसी पर आरोप नहीं लगाया

सपना की मौत के बाद उसके मायके और ससुराल पक्ष की ओर से फिलहाल किसी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को आत्महत्या के प्रयास के पीछे किसी स्पष्ट वजह की जानकारी नहीं दी है।

पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इंदरगंज सीएसपी रोबिन जैन के मुताबिक, नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम किया गया है। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026