मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का कड़ा रुख

अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, ACS समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अवमानना मामले में तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये के जमानती वारंट जारी किए, उन्हें 15 जुलाई को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया।

अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, ACS समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने अवमानना के एक मामले में राज्य सरकार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 25-25 हजार रुपये के जमानती वारंट जारी किए हैं। कोर्ट ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) मनीष रस्तोगी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव सेल्वेंद्रम और किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के संचालक अजय गुप्ता को 15 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

2 लाख 10 हजार रुपये की वसूली कर ली थी

मामला किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के एक पूर्व डिप्टी डायरेक्टर से जुड़ा है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि उनकी सेवानिवृत्ति के बाद विभाग ने उनसे 2 लाख 10 हजार रुपये की वसूली कर ली थी। इस वसूली को चुनौती देते हुए उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया था।

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पहले ही राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि याचिकाकर्ता से वसूली गई राशि वापस की जाए। अदालत ने आदेश के पालन के लिए समय भी दिया था, लेकिन तय अवधि बीत जाने के बावजूद राशि वापस नहीं की गई। कोर्ट के आदेश की अवहेलना होने पर याचिकाकर्ता ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की।

न्यायालय के आदेश का पालन क्यों नहीं किया

अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पाया कि उसके आदेश का पालन नहीं किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए अदालत ने तीनों वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये के जमानती वारंट जारी कर दिए। साथ ही उन्हें 15 जुलाई को स्वयं अदालत में उपस्थित होकर यह स्पष्ट करने के निर्देश दिए कि न्यायालय के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया।

अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी

कोर्ट ने अधिकारियों से अनुपालन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी। माना जा रहा है कि इस सुनवाई में अधिकारियों को अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखना होगा और आदेश के पालन की स्थिति स्पष्ट करनी होगी। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में भी इस मामले की व्यापक चर्चा हो रही है।

संबंधित सामग्री

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026