मध्यप्रदेश में जल गंगा समापन समारोह

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए माता के दर्शन, मांगी प्रदेश की खुशहाली और जनता का कल्याण

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए माता के दर्शन, मांगी प्रदेश की खुशहाली और जनता का कल्याण

/राजगढ़। मध्यप्रदेश में 30 जून को जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजगढ़ पहुंचे। उन्होंने भैंसवामाता क्षेत्र स्थित पवित्र दूध तलैया में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने भैंसवामाता एवं माता बिजासन से प्रदेश की सुख-समृद्धि-जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने हरित भारत का संदेश भी दिया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भैंसवामाता मंदिर के प्रस्तावित स्वरूप का अवलोकन किया तथा विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव का यहां पारंपरिक स्वागत किया गया। मंदिर के प्रवेश द्वार पर आदिवासी नृत्य दल ने पूरे उत्साह, उमंग और जोश के साथ अपनी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चियों ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका आत्मीय स्वागत किया।

सफलता का राज जनसहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भरता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ब्यावरा की पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट से तैयार किए जा रहे ईको ब्रिक्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय मॉडल है। दूसरी ओर, उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए लखपति दीदी समूहों को 11 इलेक्ट्रिक वाहनों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे अभियान जनसहभागिता से ही सफल होंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026